राशन के अनाज की चोरी की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने लोगों के बयान अपने हाथ पर ही दर्ज कर लिए
- ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़ा राशन का अनाज चोरी होते हुए
- राशन के चावल से लदी गाड़ी को गांववालों ने किया पुलिस के हवाले
- पुलिस ने हाथों पर ही दर्ज किए लोगों के बयान, हो रही है चर्चा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:
पुलिस चाहे कहीं की भी बिहार की या फिर यूपी की, अपराध पर अंकुश की कह नहीं सकते लेकिन अनूठे कामों में हमेशा ही आगे रहती है. बिहार पुलिस के एक ऐसे ही कारनामे के चर्चा आज चारों ओर हो रही है. हुआ ये कि एक घटना पर मौके पर गई पुलिस ने जब लोगोँ के बयान दर्ज करने शुरू किए तो उनके पास कागज ही नहीं थे. पुलिस ने अपनी कर्मठता दिखाते हुए लोगों के बयान और घटना की पूरी वारदात हाथों पर लिख डाली.
मामला था, गरीबों के अनाज की कालाबाजारी के मामले को लेकर लोगों ने राशन के चावल से लदी गाड़ी को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो जरूर लेकिन मामला दर्ज करने के बजाए पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों पर ही लोगों का बयान लिखना शुरू कर दिए.
पढ़ें: दीवाली के मौके पर जुआ खेलते और शराब के साथ पकड़े गए नेता जी, हवालात पहुंचे
वैशाली जिले का करताहा बेहद पिछड़ा और गरीब इलाका है. आरोप है कि अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से गरीबों को मिलने वाला अनाज बेच दिया जाता है. इस बार जब लोगों ने चोरी छिपे अनाज की कालाबाजारी होते देखी तो अनाज से लदी गाड़ी को पकड़ लिया. लोगों ने पुलिस को इस उम्मीद से बुलाया था कि पुलिस उनकी शिकायत सुनेगी और कोई कार्रवाई करेगी. लेकिन मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारयों का लोगों की शिकायत दर्ज करने का तरिका उन्हें उनके साथ मजाक लगा.
VIDEO: माफिया की गुंडागर्दी, पुलिस टीम पर बोला हमला
जांच के लिए पहुंचे करताहा थाना के प्रभारी सबरेंद्र कुमार लोगों की शिकायत बेशक सुनते दिखे लेकिन शिकायत डायरी या कागज़ पर दर्ज करने के बजाए अपने हाथों पर लिख कर चले गए. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मंशा ठीक नहीं है तभी तो हाथों पर शिकायत लिख कर चली गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं