विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2018

पटना : सेना के जवान को लुटेरों ने गोली मारी, पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड

बंदूकधारी लुटेरों के लूटने की कोशिश का विरोध करने पर गोली मारी, सेना के जवान के गले में गोली लगी, हालत गंभीर

पटना : सेना के जवान को लुटेरों ने गोली मारी, पांच पुलिस कर्मी सस्पेंड
प्रतीकात्मक फोटो.
पटना: अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार को एक सैन्य कर्मी को गोली मार दी. बंदूकधारी सैन्य कर्मी को लूटने की कोशिश कर रहे थे. इसका विरोध करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी.

यह घटना चिरायाटांड ओवरब्रिज पर हुई. पुलिस ने बताया कि यह वारदात तब हुई जब रोहतास जिले का निवासी सैन्य कर्मी एक विवाह समारोह में शामिल होने केबाद गर लौट रहा था. हमला करने वालों की संख्या चार से पांच थी. उनमें से एक ने जवान पर गोली चलाई.  पटना सेंट्रल रेंज के डीआईजी राजश कुमार ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना के जवान के गले में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर है. उसे पहले पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया और बाद में उसके रिश्तेदार उसे एक निजी अस्पताल में ले गए.  

डीआईजी ने बताया कि इस मामले में संबधित गांधी मैदान पुलिस थाने के एसएचओ मितेश कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा गश्त की ड्यूटी कर रहे चार पुलिस कर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है.
(इनपुट एजेंसी से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com