विज्ञापन

हाथ उखड़ जाएगा भइया... चिल्लाता रहा मोबाइल चोर, यात्रियों ने 9 KM तक ट्रेन की खिड़की से लटकाए रखा

बिहार के खगड़िया में चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने की कोशिश करने वाले युवक को यात्रियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. युवक ट्रेन की खिड़की से लटका रहा और मानसी से खगड़िया तक यात्रियों की पकड़ से नहीं छूट सका. 

बिहार: चलती ट्रेन में खिड़की से लटका रहा चोर.
NDTV

Train Mobile Snatching: बरौनी-कटिहार रेलखंड पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जनहित एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश एक युवक को भारी पड़ गई. घटना 9 जुलाई की देर रात मानसी स्टेशन के पास हुई, जब युवक ट्रेन की खिड़की के बाहर से झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था. हालांकि उसकी योजना सफल नहीं हो सकी और यात्रियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया और 9 किलोमीटर तक ले गए.

यात्रियों ने हाथ पकड़कर रखा काबू में

मोबाइल छीनने की कोशिश के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने फुर्ती दिखाते हुए युवक का हाथ पकड़ लिया. युवक खुद को छुड़ाने की लगातार कोशिश करता रहा लेकिन यात्रियों ने उसकी पकड़ ढीली नहीं होने दी. देखते ही देखते कई यात्री उसकी गिरफ्तारी में शामिल हो गए और उसे भागने का कोई मौका नहीं मिला. युवक ट्रेन के बाहर लटका रहा जबकि यात्री खिड़की के भीतर से उसका हाथ मजबूती से पकड़े रहे.

साथियों ने बचाने की कोशिश की 

जानकारी के अनुसार युवक के कुछ साथी भी मौके पर मौजूद थे. उन्होंने उसे छुड़ाने का प्रयास किया लेकिन यात्रियों की सतर्कता के आगे उनकी एक नहीं चली. मानसी स्टेशन से लेकर खगड़िया स्टेशन तक युवक यात्रियों के कब्जे में रहा. इस दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

GRP के हवाले किया गया आरोपी

खगड़िया स्टेशन पहुंचने के बाद यात्रियों ने युवक को रेल पुलिस के हवाले कर दिया. खगड़िया GRP थाना प्रभारी मोहम्मद अलाउद्दीन ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान भागलपुर जिले के नौगछिया निवासी मोहम्मद फखरुद्दीन उर्फ छोटू के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- रात 2 बदमाशों ने थार से उखाड़ा ATM, सड़क पर घसीटते हुए ले गए मशीन; वीडियो CCTV में कैद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khagaria News, Train Mobile Snatching Viral Video, Bihar Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com