विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2017

बिहार : लखीसराय में महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप

मृतक की बेटी ने पुलिस को यह बात बताई. बिहार के लखीसराय जिले के बोरने गांव में यह मामला सामने आया है.

बिहार : लखीसराय में महिला पर देवर के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप
प्रतीकात्मक फोटो
लखीसराय: बिहार के लखीसराय में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि अपने देवर से अवैध संबंध के कारण पत्नी ने अपने ही पति की देवर के साथ मिलकर हत्या कर दी. मृतक की बेटी ने पुलिस को यह बात बताई. बिहार के लखीसराय जिले के बोरने गांव में यह मामला सामने आया है. आरोप है कि पति ने पत्नी को इसके लिए डांटा था. आरोप है कि इतनी सी बात पर महिला नूतन देवी ने देवर अंकुश कुमार के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया.

बदमाशों ने ड्यूटी जा रहे सिपाही के सिर में मारी गोली

घटना के वक्त पति पंकज कुमार यादव घर में सो रहा था, तभी महिला ने देवर के साथ मिल कर पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि पंकज और नूतन की शादी 10 साल पहले भागलपुर के नवगछिया में हुई थी. दोनों के चार बच्चे हैं. पति हिमाचल प्रदेश में काम करता है. इसी बीच पत्नी नूतन देवी का देवर से प्रेम हो गया. मामला तब बिगड़ गया जब पति गांव लौटा. पंकज ने अपने भाई को अलग रखने की बात कही और इसी के बाद कथित तौर पर पत्नी अपने देवर के साथ मिलकर रात में सोये हुए में इस घटना को अंजाम दिया.

VIDEO- 2016 में अपराध के आंकड़े, अपराधों में यूपी सबसे आगे

बेटी ने पुलिस को कहा कि मेरे पापा को मां और चाचा ने हत्या की है. इस बयान के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है  जबकि घटना के बाद से देवर फरार बताया जा रहा है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com