विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2016

बिहार में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या, खनन माफिया पर शक

बिहार में एक और पत्रकार की गोली मारकर हत्या, खनन माफिया पर शक
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • बिहार के सासाराम में अपराधियों ने पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को गोली मारी
  • धर्मेंद्र अवैध खनन करने वाले माफियाओं के निशाने पर थे
  • इससे पहले 13 मई को सीवान में भी एक पत्रकार की हत्या कर दी गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: बिहार में रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक हिंदी दैनिक के पत्रकार धर्मेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी.

पुलिस के अनुसार, पत्रकार धर्मेद्र सिंह सुबह अमरातालाब क्षेत्र स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. स्थानीय लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया. वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई.

सूत्रों के मुताबिक, धर्मेंद्र अवैध खनन करने वाले माफियाओं के निशाने पर थे. इस हत्याकांड के बाद सासाराम में पत्रकारों के बीच आक्रोश है.

गौरतलब है कि 13 मई को सीवान में एक दैनिक अखबार के पत्रकार राजदेव रंजन की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, सासाराम, धर्मेंद्र सिंह, पत्रकार की हत्या, Bihar, Sasaram, Dharmendra Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com