विज्ञापन

बिहार में 12 IPS अफसर के ट्रांसफर, 53 DSP के भी तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Bihar IPS Transfer List: पटना, खगड़िया, बेतिया, मुजफ्फरपुर, राजगीर समेत कई जिलों में भी व्यापक फेरबदल किया गया है. सरकार का कहना है कि यह कदम पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह और चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में उठाया गया है.

बिहार में 12 IPS अफसर के ट्रांसफर, 53 DSP के भी तबादले, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 12 IPS अफसर के ट्रांसफर

Bihar IPS Transfer List: बिहार में बुधवार को एक बार फिर से पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. सम्राट चौधरी सरकार ने राज्य में 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादला किए हैं. इसके साथ ही बिहार में 53 उप पुलिस अधीक्षकों (DSP) के ट्रांसफर किए गए हैं. बिहार सरकार के गृह विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी की है. तबादले के तहत कई अधिकारियों को नए जिलों और महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. आर्थिक अपराध इकाई, विशेष शाखा, बिहार पुलिस अकादमी, जिला पुलिस मुख्यालय और विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में भी नई तैनातियां की गई हैं.

सम्राट सरकार द्वारा 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले में प्रीत वर्मा को गृह रक्षा वाहिनी का महानिदेशक बनाया गया है. वहीं निर्मल कुमार आजाद पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण को पुलिस महानिदेशक मध्य निषेध का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. पंकज कुमार दराद को विशेष निगरानी इकाई से स्थानांतरण कर अपर पुलिस महानिदेशक सह प्रबंध निदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम में तैनात किया गया है. सुधांशु कुमार को विशेष निगरानी इकाई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

12 IPS अधिकारियों के तबादले की सूची

क्र.सं.अधिकारी का नाम और बैचनई तैनाती या अतिरिक्त जिम्मेदारी
1प्रीती वर्मा, IPS (1991)महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं, बिहार, पटना 
2निर्मल कुमार आजाद, IPS (1994)

अतिरिक्त प्रभार

पुलिस महानिदेशक, मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो, बिहार, पटना

3पंकज कुमार, IPS (1995)अपर पुलिस महानिदेशक-सह  अध्यक्ष, सह प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, पटना

4सुधांशु कुमार, IPS (1996) 

अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात, पटना

अतिरिक्त प्रभार- अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई, पटना

5अमृत राज, IPS (1998)अपर पुलिस महानिदेशक आतंकवाद निरोधक दस्ता, बिहार, पटना
6कासे सुहिता अनुपम, IPS (1998)

अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था, बिहार, पटना

अतिरिक्त प्रभार- अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना 
 

7राजेश कुमार, IPS (2003)पुलिस महानिरीक्षक, एस.सी.आर.बी., बिहार, पटना 
8पंकज कुमार राज, IPS (2006)पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, बिहार, पटना
9 एस. प्रेमलथा, IPS (2006)पुलिस महानिरीक्षक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, बिहार, पटना
10 गरिमा, IPS (2022)समादेष्टा, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस–9, जमालपुर
11शिवम धाकड़, IPS (2022)पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मधुबनी (अपने ही वेतनमान में)
12कोमल मीणा, IPS (2023)अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी— II, विधि—व्यवस्था, पटना

पटना समेत कई जिलों में फेरबदल

गृह विभाग ने राज्य में 53 पुलिस उपाधीक्षकों (DSP) का तबादला किया है. इनमें कई अधिकारियों को नए जिलों और महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. इस लिस्ट के आने के साथ ही बिहार में आर्थिक अपराध इकाई, विशेष शाखा, बिहार पुलिस अकादमी, जिला पुलिस मुख्यालय और विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में भी नए अफसरों की तैनाती हुई है.

यहां देखें 53 DSP के तबादले की लिस्ट

639185063870445568_8159 by Shyamji Tiwari

वहीं, कुछ अधिकारियों को मुख्यालय और प्रशिक्षण इकाइयों में भेजा गया है. पटना, खगड़िया, बेतिया, मुजफ्फरपुर, राजगीर, बगहा, सीतामढ़ी, भागलपुर, जहानाबाद, अररिया, शेखपुरा, समस्तीपुर और सारण समेत कई जिलों में पुलिस महकमे में बदलाव हुआ है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Ips Transfer, Bihar Ips Transfer List, Bihar Police Transfer, Bihar Police Transfer List, Bihar Police Transfers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com