विज्ञापन
This Article is From Jun 13, 2018

लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मामला दर्ज

बिहार के नालंदा जिले में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई

लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
बिहारशरीफ (बिहार): नालंदा जिले में एक लड़की के साथ हुई छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरिका ने बताया कि हिल्सा पुलिस थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी तलाश जारी है.

VIDEO : छेड़छाड़ और मारपीट

मामला नौ जून का है लेकिन घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह सामने आया. वीडियो में पांच लोग लड़की और एक पुरुष को परेशान करते नजर आ रहे हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com