विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2025

ये हो क्या रहा... बिहार में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी? पुलिस ने कूरियर बॉय को रंगे हाथ पकड़ा

कटिहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कूरियर बॉय के बैग में 35 लीटर देशी शराब है. फिर क्या था कि पुलिस भगवान चौक के पास पहुंची और लड़के को धर दबोचा.

ये हो क्या रहा... बिहार में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी? पुलिस ने कूरियर बॉय को रंगे हाथ पकड़ा
बिहार में फिर पकड़ा गया शराब तस्कर.
कटिहार:

बिहार में तो शराब पर पूरी तरह से रोक है  फिर आए दिन शराब कहां से आ जाती है. को कौन लोग हैं जिनका मोह शराब से छूटने का नाम ही नहीं ले रहा है. कभी बुर्के में शराब ले जाई जाती है तो कभी घोड़े पर तो कभी सिलेंडर के भीतर छिपाकर. शराब तस्कर कोई न कोई नया तरीका तस्करी का ढूंढ ही लेते हैं. लेकिन ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि नीतीश कुमार के शराब बैन वाले बिहार में कूरियर बॉय शराब की डिलीवरी (Bihar cCurier Boy Liquor Delivery) कर रहा होगा. कटिहार में कुछ ऐसा ही हुआ है. 

ये भी पढ़ें-कल घोड़ा 'गिरफ्तार', अब सिलेंडर के अंदर से निकली शराब, देखें वायरल वीडियो

Latest and Breaking News on NDTV

कटिहार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कूरियर बॉय के बैग में 35 लीटर देशी शराब है. वह इस शराब की तस्करी कर रहा है. फिर क्या था कि पुलिस भगवान चौक के पास पहुंची और लड़के को धर दबोचा. कूरियर बॉय ने पुलिस को बताया कि उसे इस काम के लिए रुपयों का लालच दिया गया था.

Latest and Breaking News on NDTV

किसी ने उससे कहा था कि अगर वह इस शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पर पहुंचाएगा तो उसे रुपये मिलेंगे. इसी लालच में वह यह काम करने के लिए तैयार हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

कूरियर डिलीवरी के बैग में देशी शराब की तस्करी के इस अनोखे मामला का खुलासा करते हुए प्रभारी डीएसपी सद्दाम हुसैन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मीशो कूरियर बॉय कोरियर की आड़ में देशी शराब की होम डिलीवरी कर रहा है. इसी सूचना पर करवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. अब उससे पूछताछ की जा रही है. 

बिहार में शराब तस्करी के नए-नए तरीके

पिछले दिनों बिहार के गोपालगंज में यूपी के तस्कर ने शराब तस्करी की ऐसी तकनीक लगाई कि जिसने भी देखा वह हैरान रह गया.अधेड़ उम्र का शख्स बाइक से घरेलू गैस सिलेंडर में छिपाकर शराब की तस्करी कर रहा था.कोई सोच भी नहीं सकता कि LPG सिलेंडर के भीतर भी शराब रखी जा सकती है. सिलेंडर में बीयर की 22 कैन, अंग्रेजी शराब की 22 सील पैक बोतलें मिली थीं. इससे पहले घोड़े पर भी शराब पकड़ी गई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime, Katihar News, Liquor Smuggling In Bihar, Courier Boy Liquor Delivery, Katihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com