विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2018

महज 10 हजार रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और हत्या, शौचालय की टंकी में मिला शव

जानकारी के मुताबिक गांव के ही गोलू कुमार ने वीर को अगवा कर छोटू मियां के हवाले कर दिया और परिवार से 10 हजार रुपये की मांग की थी मगर मामले का खुलासा होते देख उसे गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने पास में ही बन रहे भवन के शौचालय की टंकी से छात्र वीर का शव बरामद किया.

महज 10 हजार रुपये की फिरौती के लिए अपहरण और हत्या, शौचालय की टंकी में मिला शव
प्रतीकात्मक फोटो
पटना: बिहार में फिरौती के लिए अपहरण और उसके बाद हत्या की एक और घटना बिहार के बेतिया में घटी है. कथित तौर पर महज 10 हजार रुपये के लिए एक छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद शव को शौचालय की टैंक में फेक दिया. पटना में प्रॉपर्टी डीलर के बेटे को अगवा कर हत्या के बाद बिहार के बेतिया के मिर्जा टोले से 7 वर्षीय छात्र वीर कुमार को अपहरण कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक गांव के ही गोलू कुमार ने वीर को अगवा कर छोटू मियां के हवाले कर दिया और परिवार से 10 हजार रुपये की मांग की थी मगर मामले का खुलासा होते देख उसे गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने पास में ही बन रहे भवन के शौचालय की टंकी से छात्र वीर का शव बरामद किया.

पटना : स्कूल जा रहे रौनक की पड़ोसी विक्की ने अपहरण कर की हत्या

मृतक यूकेजी का छात्र वीर कुमार रामदेव सिंह का एकलौता पुत्र था. रामदेव सिंह बढ़ई मिस्त्री का काम करता है. बताया जाता है कि सुबह रामदेव मजदूरी करने घर से निकला था.ठंड की वजह से वीर स्कूल नहीं गया था. शाम को मजदूरी कर रामदेव जब घर आया तो घर में ताला बंद था. जब उसने अपने पुत्र की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि शाम करीब चार बजे घर में ताला बंद कर वीर खेलने के लिए निकला था.

पिता को खोजबीन के दौरान मुहल्ले के लोगों ने बताया कि वीर गोलू के साथ झीलिया इलाके में गया था. झीलिया में क्रिकेट खेलने वाले बच्चों ने उसके पिता से बताया कि जब वे लोग वीर से घर चलने के लिए बोले तो गोलू ने कहा कि लकड़ी चुनने के बाद वापस आएंगे.  इतना पता चलते ही मुहल्ले के लोगों ने गोलू को पकड़ा तब उसने बताया कि वीर को उसने छावनी के छोटू मियां के हवाले कर दिया है और छोटू उसे बाइक से ले गया है.

VIDEO - बिहार : पंचायत ने एक व्यक्ति को थूक चाटने के लिए मजबूर किया

गोलू ने बताया कि दस हजार रुपए देने पर बच्चा वापस मिल जाएगा उसके बाद लोगों ने चंदा कर दस हजार रुपए जमा किया लेकिन गोलू ने रुपया लेने से इंकार कर दिया. तब मुहल्ले के लोग गोलू को कालीबाग ओपी प्रभारी के पास ले गए. जहां पुलिस के पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि वीर की हत्या कर शव को शौचालय टैंक में फेंक दिया गया है.
इधर मामले में पुलिस ने मिर्जा टोली के गोलू कुमार बैठा को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वीर की हत्या गला दबाकर करने की आशंका जताई जा रही है. छात्र को मुक्त करने के लिए दस हजार रुपए फिरौती की मांग की गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com