प्रतीकात्मक फोटो
- दर्जन भर लुटेरों ने ATM बूथ पर बोला धावा
- गार्ड की जमकर पिटाई कर उखाड़ ले गए मशीन
- मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन चौक के पास घटी घटना
मुजफ्फरपुर:
बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों को पुलिस प्रशासन से कोई डर नहीं है, तभी तो मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पहले एटीएम से पैसा लूटने की कोशिश की. लेकिन पैसा नहीं मिला तो गार्ड की जमकर पिटाई कर दी और पूरा एटीएम ही उखाड़कर ले गए. बीते दिनों अपराधियों ने हाजीपुर में एटीएम मशीन उखाड़ लिया था.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र : एटीएम कलेक्शन सेंटर से नौ करोड़ की लूट, सीसीटीवी कैमरा भी ले गए लुटेरे
जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के मारकन चौक के पास देर रात यह घटना घटी. दर्जन भर अपराधियों ने एटीएम पर पहरा दे रहे गार्ड के हाथ-पैर को पहले रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी खूब पिटाई कर दी. उसके बाद एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी नस्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि यहां इंडिया 1 का एटीएम लगा था और एटीएम में लगभग साढ़े 6 लाख रुपये थे.
VIDEO: केरल में हाई-टेक एटीएम लूट में तीन विदेशियों पर शक
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. वहीं, बैंक अधिकारी राशि का आकलन कर रहे हैं. बैंक के जोनल मैनेजर ऋतुराज ने इसमें लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये होने की बात कही है. पुलिस अब एटीएम की खोज करने में लगी है. अब तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
ATM Machine, Robbery In Muzaffarpur