विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2018

सुप्रीम कोर्ट के बाद अब कैग बिहार सरकार से नाराज, ये है वजह

सर्वोच्च न्यायालय के बाद अब सीएजी ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार के रवैए पर नाराजगी जताई है.

सुप्रीम कोर्ट के बाद अब कैग बिहार सरकार से नाराज, ये है वजह
कैग ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार के रवैए पर नाराजगी जताई है.
पटना: सर्वोच्च न्यायालय के बाद अब कैग (सीएजी) ने बिहार की नीतीश कुमार सरकार के रवैए पर नाराजगी जताई है. शुक्रवार को बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में पेश रिपोर्ट में साफ लिखा हैं कि अभिलेखों को प्रस्तुत न करना गंभीर मामला है. सीएजी ने लिखा है कि राज्य सरकार के पदाधिकारियों की जवाबदेही में कमी है और धोखाधड़ी व गबन को छिपाया जा सकता है. दरअसल, सीएजी इस बात से खफा है कि नियमों को ताक पर रखकर राज्य सरकार के अधिकारी अपना जवाब और रिकॉर्ड समय पर प्रस्तुत नहीं करते हैं. जो एक तरीके से काम में बाधा डालना है. अधिकारियों की इस लापरवाही के कारण लाखों- करोड़ों रुपये के खर्च का समायोजन लंबित रह जाता है. अब सीएजी ने राज्य सरकार को साफ कहा है कि सतर्कता के दृष्टिकोण से ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करे जो अभिलेख प्रस्तुत नहीं करते हैं. 

यह भी पढ़ें : बिहार शेल्टर होम केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI के हवाले किए सभी 17 केस, कहा- बिहार पुलिस अपना काम नहीं कर रही  

VIDEO: बिहार शेल्टर होम केस: SC ने CBI के को दिए सभी 17 केस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Government, CAG
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com