विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

सारण में 800 कार्टन विदेशी शराब जब्त, सात गिरफ्तार

सारण में 800 कार्टन विदेशी शराब जब्त, सात गिरफ्तार
प्रतीकात्मक चित्र
पटना: बिहार के सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र से विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने मंगलवार को एक ट्रक से हरियाणा में बनी 800 कार्टन शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया.

पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) कुंदन कृष्णन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ की एक विशेष जांच टीम ने सारण जिला के सोनपुर थाना क्षेत्र से एक ट्रक से हरियाणा निर्मित 800 कार्टन (प्रत्येक कार्टन में 12 बोतल) भारत में निर्मित विदेशी शराब जब्त करते हुए इस सिलसिले में सात लोगों गिरफ्तार किया है.

उन्होंने बताया कि शराब की उक्त खेप को हरियाणा के गुड़गांव से सोनपुर थाना अंतर्गत सबलपुर नवलटोला निवासी मोहन कुमार ने आर्डर देकर और राशि का भुगतान कर मंगायी गई थी. उसकी सोनपुर थाना क्षेत्र के गोलारोड में अल्केमी मैजिक मिनरल वाटर नामक एक प्लांट है.

कुंदन ने बताया कि एसटीएफ की टीम ने मोहन कुमार की उक्त मिनरल वाटर फैक्ट्री से शराब की कुछ टूटी हुई बोतलें और शराब के 10 खाली कार्टन भी जब्त किए है, जिससे यह पता चलता है कि उन्होंने पहले भी शराब की खेप मंगाई थी. उन्होंने बताया कि मोहन कुमार अपने इस मिनरल वाटर प्लांट में ही अवैध शराब की खेप को मंगाया करते थे और वहीं से उसे मिनरल वाटर के कार्टन में भरकर आपूर्ति किया करते थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सारण, बिहार, शराब जब्त, शराबबंदी, Saran, Bihar, Liquor, Liquor Ban
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com