वैशाली के भगवतपुर गांव में जयमाल की रस्म के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है. महिला के पैर में गोली लगने से उसके चिथड़े उड़ गए, जिससे उसकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है. इस घटना में एक बच्चा भी आंशिक रूप से घायल हुआ है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी.