विज्ञापन
This Article is From Apr 26, 2020

बिहार के छपरा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 ग्रामीणों की मौत

बिहार के छपरा स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा दियारा इलाके में रविवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दस लोगों के मौत होने की सूचना मिल रही है.

बिहार के छपरा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 10 ग्रामीणों की मौत
बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)
  • आंधी-बारिश से बचने के लिए झोपड़ी में रुके
  • झोपड़ी पर बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत
  • मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन के अधिकारी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
छपरा:

बिहार के छपरा स्थित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा दियारा इलाके में रविवार सुबह आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दस लोगों के मौत होने की सूचना मिल रही है. वहीं आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दियारा इलाके में सुबह कुछ ग्रामीण परवल की खेती की मापी के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान तेज आंधी व बारिश शुरू हो गई. जिससे बचने के लिए सभी लोग पास की एक झोपड़ी में इकट्ठा हो गए. इसी बीच तेज आकाशीय बिजली झोपड़ी पर गिरी, जिसकी चपेट में आकर लोग इसका शिकार हो गए.

घायल अवस्था में ही कई पीड़ितों को छपरा सदर अस्पताल लाया गया. घटना की जानकारी मिलते सिविल सर्जन डॉक्टर माधेश्वर झा व सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राम इकबाल प्रसाद मौके पर पहुंचे. आकाशीय बिजली की चपेट में आए घायलों का तुरंत इलाज शुरू किया गया. घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ अजय कुमार भी मौके पर पहुंच गए हैं.

VIDEO: रवीश कुमार का प्राइम टाइम: यूपी के इन गांवों में बिजली के बिल से लग रहे हैं जानलेवा झटके!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com