विज्ञापन
This Article is From Jan 07, 2018

बेंगलुरु में मैनहोल की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की मौत

दक्षिण बेंगलुरु के बंदेपल्या के एक अपार्टमेंट के मैनहोल की सफाई करते समय तीन सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई.

बेंगलुरु में मैनहोल की सफाई के दौरान तीन सफाईकर्मियों की मौत
प्रतीकात्मक चित्र
बेंगलुरु: दक्षिण बेंगलुरु के बंदेपल्या के एक अपार्टमेंट के मैनहोल की सफाई करते समय तीन सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई. करीब 10 फीट गहरे मैनहोल में सबसे पहले 42 साल का महादेवप्पा जा रहा था, लेकिन वो मैनहोल की सीढ़ी से फिसल कर नीचे गर पड़ा. उसकी मदद के लिए 32 साल के नारायणस्वामी और 52 साल के श्रीनिवास नीचे उतरे. आशंका जताई जा रही है कि जहरीली गैस की वजह से दम घुटने के चलते उनकी मौत हो गई. ये हादसा दिन में करीब 11 बजे हुआ.

यह भी पढ़ें : दिल्ली में सीवर साबित हुआ 'मौत का कुआं', तीन सफाई कर्मचारियों की मौत

महानगरपालिका ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये का मुआवजा, जबकि स्थानीय विधायक सतीश रेड्डी ने एक-एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है. शहर के मेयर संपत राज ने कहा कि इस हफ्ते मैनहोल सफाई कर्मचारियों के अवेयरनेस के लिए खास कैंपेन चलाए जाएंगे, ताकि उनमें हिफाजती इंतजामों के प्रति उनमें जागरुकता बढ़े और वे अपनी जान जोखिम में न डालें.

VIDEO : सीवर में मौत की घटनाएं कब बंद होंगी?
पिछले साल भी बेंगलुरु में ऐसे ही एक हादसे में तीन सफाई कर्मचारियों की जान चली गई थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com