विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2016

बेंगलुरु में जेनपेक्ट के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऑफिस की नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान

बेंगलुरु में जेनपेक्ट के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने ऑफिस की नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान
बेंगलुरु: बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर कंपनी जेनपेक्ट में काम करने वाले इंजीनियर गुलशन चोपड़ा सोमवार को देर रात तक काम कर रहे थे। लेकिन अचानक आधी रात को उन्होंने अपने ऑफिस की नौवीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 32 साल के गुलशन पंजाब स्थित अपने घर से एक हफ्ते पहले ही लौटे थे। उनके परिवार ने बताया कि उनकी मंगनी हो चुकी थी और नवंबर में शादी होने वाली थी।

परिवार ने पुलिस को बताया कि हालांकि गुलशन परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी परेशानी या काम के बोझ का जिक्र नहीं किया था। बेंगलुरु में वह अकेले रह रहे थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बेंगलुरु, जेनपेक्ट, खुदकुशी, सॉफ्टवेयर, Bengaluru, Genpact, Suicide, Software
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com