विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

कोरोनावायरस के कारण वर्ल्ड बैडमिंटन महासंघ ने लिया यह बड़ा फैसला

मेजबान सदस्य संघों और उपमहाद्वीपीय परिसंघों से मशविरे के बाद यह फैसला लिया गया. इस दौरान इंडोनेशिया ओपन 2020 भी स्थगित कर दिया गया है.

कोरोनावायरस के कारण वर्ल्ड बैडमिंटन महासंघ ने लिया यह बड़ा फैसला
बैडमिंटन की प्रतीकात्मक तस्वीर
नयी दिल्ली:

विश्व बैडमिंटन महासंघ ने सोमवार को अपने सारे अंतरराष्ट्रीय, जूनियर और पैरा टूर्नामेंट कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मई से जुलाई तक स्थगित कर दिये. इनमें अधिकांश ग्रेड टू और थ्री टूर्नामेंट हैं जिनमें एचएसबीसी बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर, बीडब्ल्यूएफ टूर और बीडब्ल्यूएफ से मान्य अन्य टूर्नामेंट हैं.

मेजबान सदस्य संघों और उपमहाद्वीपीय परिसंघों से मशविरे के बाद यह फैसला लिया गया. इस दौरान इंडोनेशिया ओपन 2020 भी स्थगित कर दिया गया है.

एक विज्ञप्ति के अनुसार, ‘कोरोना वायरस संक्रमण के कारण ये सारे टूर्नामेंट स्थगित करने पड़े हैं. खिलाड़ियों, उनकी टीम, अधिकारियों और बैडमिंटन समुदाय की सेहत सर्वोपरि है''

VIDEO: कुछ दिन पहले विराट कोहली ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

पिछले सप्ताह बीडब्ल्यूएफ ने विश्व रैंकिंग और जूनियर रैंकिंग भी फ्रीज (बंद) कर दी थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com