विज्ञापन

Yamaha FZ Flex-Fuel भारत में आई! दमदार लुक, कम कीमत और माइलेज उम्मीद से परे

Yamaha ने अपनी बेहद पॉपुलर मोटरसाइकिल FZ का नया फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट FZ Blue Flex लॉन्च कर दिया है.

Yamaha FZ Flex-Fuel भारत में आई! दमदार लुक, कम कीमत और माइलेज उम्मीद से परे
Photo Credit: X

Yamaha ने अपनी बेहद पॉपुलर मोटरसाइकिल FZ का नया फ्लेक्स-फ्यूल वेरिएंट FZ Blue Flex लॉन्च कर दिया है. यह बाइक E20 से लेकर E85 तक के इथेनॉल ब्लेंड्स पर आसानी से दौड़ सकती है. आइए जानते हैं कि इस नई बाइक में कंपनी ने क्या बदलाव किए हैं और यह आपके लिए कितनी फायदेमंद है.

क्या है Yamaha FZ का नया फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन?

यामाहा की यह नई FZ Blue Flex पुराने और भरोसेमंद FZ प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड है. लेकिन कंपनी ने इसके इंजन में कुछ ऐसे ज़रूरी तकनीकी बदलाव किए हैं, जिससे यह ज़्यादा इथेनॉल वाले ईंधन पर भी बिना किसी परेशानी के चल सके. बाजार में यह बाइक पहले से मौजूद सुजुकी जिक्सर (Gixxer) और हीरो स्प्लेंडर (Splendor) जैसी फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स को कड़ी टक्कर देगी.

इंजन और परफॉर्मेंस 

इस मोटरसाइकिल में वही पुराना 149 cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो FZ सीरीज़ की दूसरी बाइक्स में मिलता है. हालांकि, फ्लेक्स-फ्यूल यानी इथेनॉल का इस्तेमाल करने की वजह से इसके पावर आउटपुट में मामूली सी गिरावट आई है. अब यह इंजन 7,250 rpm पर 11.7 hp की पावर और 6,000 rpm पर 12.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. स्टैंडर्ड FZ मॉडल के मुकाबले इसकी पावर 0.7 hp और टॉर्क 0.5 Nm कम हुआ है. 

Thar Roxx और Bolero के शौकीनों को तगड़ा झटका! ₹70,000 तक महंगी हुई महिंद्रा की ये धाकड़ कारें

दरअसल, इथेनॉल का एनर्जी डेंसिटी पेट्रोल से कम होता है, इसलिए फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों में पावर का थोड़ा कम होना बेहद सामान्य बात है.

और क्या हुए बदलाव

FZ Blue Flex में आपको वही पुरानी एलईडी हेडलैंप, मस्कुलर फ्यूल टैंक, नकली एयर वेंट्स और आरामदायक सिंगल-पीस सीट मिलती है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसके अलावा, सस्पेंशन के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिए गए हैं. सुरक्षा के लिहाज से बाइक में सिंगल-चैनल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी बरकरार रखा गया है.

इस नई बाइक में जो सबसे बड़ा बदलाव ग्राहकों को दिखेगा, वह है इसका ग्राउंड क्लीयरेंस. FZ Blue Flex का ग्राउंड क्लीयरेंस केवल 135mm है, जो कि स्टैंडर्ड FZ वेरिएंट्स के 165mm क्लीयरेंस से काफी कम है. इसके अलावा, फ्लेक्स-फ्यूल के पार्ट्स की वजह से इसका वजन भी बढ़ गया है. अब यह बाइक 139 किलोग्राम की हो गई है, जो FZ Rave से करीब 3 किलोग्राम भारी है.

Tata Sierra EV दूसरी गाड़ियों को भी कर सकती है चार्ज! इन 5 फीचर्स ने उड़ाए सबके होश

फिलहाल कंपनी ने इस बाइक को सिर्फ एक ही कलर वेरिएंट यानी 'मेटैलिक ब्लैक' (Metallic Black) में पेश किया है. कंपनी इसे शुरुआती चरण में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अपने प्रीमियम 'ब्लू स्क्वायर' (Blue Square) डीलरशिप के ज़रिए ही बेचेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yamaha FZ Flex Fuel
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com