Hero MotoCorp ने अपनी सबसे पॉपुलर 100cc कम्यूटर मोटरसाइकिल Passion Plus को एक बिल्कुल नए और अपडेटेड अवतार में मार्केट में उतार दिया है. इस नए मॉडल का नाम Hero Passion Plus Disc है. इसमें आपको सिर्फ नया ब्रेकिंग सिस्टम ही नहीं बल्कि कई ऐसे तगड़े फीचर्स मिलेंगे जो आमतौर पर महंगी बाइक्स में देखने को मिलते हैं. चलिए जानते हैं कि इस नए वेरिएंट में क्या खास है और यह आपकी जेब पर कितनी भारी पड़ेगी.
सूट-सलवार पहन महिला ने दौड़ाई करोड़ों की Porsche, सोशल मीडिया पर मिला 'Desi Baddie' का टैग
अब मिलेगी कमाल की सेफ्टी
इस नए वेरिएंट का सबसे बड़ा हाईलाइट इसका फ्रंट डिस्क ब्रेक है. इससे पहले पैशन प्लस में सिर्फ ड्रम ब्रेक का ही ऑप्शन मिलता था. कंपनी ने ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब इसके फ्रंट व्हील में डिस्क ब्रेक जोड़ दिया है. शहरी इलाकों में जहां अचानक ब्रेक लगाने की जरूरत पड़ती है, वहां यह डिस्क ब्रेक आपको बहुत ही बेहतरीन कंट्रोल और ग्रिप देगा.
हीरो ने इस बाइक को केवल सुरक्षित ही नहीं बल्कि पूरी तरह से हाइटेक भी बना दिया है. नई Passion Plus Disc में अब आपको एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा. इस कंसोल में आपको रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, लो फ्यूल वार्निंग और सर्विस रिमाइंडर जैसी जरूरी जानकारियां दिखेंगी. इसके साथ ही इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है जिससे आप बाइक चलाते समय भी कॉल और SMS अलर्ट देख पाएंगे.
बाइक में रात के सफर को सुरक्षित बनाने के लिए LED प्रोजेक्टर हेडलैंप दिया गया है. इसके अलावा फोन चार्ज करने के लिए एक USB चार्जिंग पोर्ट और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर भी मिलता है.
इसमें पहले की तरह ही भरोसेमंद 100 cc का इंजन मिलता है जो 5.9 kW की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन हीरो की खास i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी के साथ आता है जो ट्रैफिक में रुकने पर इंजन को अपने आप बंद कर देती है और क्लच दबाते ही स्टार्ट कर देती है.
कंपनी का दावा है कि यह बाइक 71 kmpl का बंपर माइलेज देती है जो आपकी जेब का खर्च बहुत कम कर देगा.
दिल्ली में इस नई Hero Passion Plus Disc की एक्स-शोरूम कीमत 84,128 रुपये रखी गई है. कंपनी ने इसे चार बेहद खूबसूरत डुअल-टोन कलर ऑप्शंस में पेश किया है जिसमें हैवी ग्रे, नेक्सस ब्लू, डार्क इंडस्ट्रियल ग्रे और पर्ल रेड शामिल हैं. अगर आप कम बजट में एक शानदार फीचर्स और माइलेज वाली सुरक्षित बाइक चाहते हैं तो यह आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं