विज्ञापन

आ गई नई Bajaj Pulsar 180, कैसा है लुक, कितने में मिलेगी और क्या है नया, सब जानें यहां

Bajaj Pulsar 180 launch 2026: आप एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जो चलाने में दमदार हो, जिसका लुक क्लासिक पल्सर जैसा हो लेकिन फीचर्स नए जमाने के हों, तो नई बजाज पल्सर 180 आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.

आ गई नई Bajaj Pulsar 180, कैसा है लुक, कितने में मिलेगी और क्या है नया, सब जानें यहां

Bajaj Pulsar 180 launch 2026: देश के बाइकर्स के दिलों पर राज करने वाली और युवाओं की पहली पसंद रही बजाज पल्सर 180 एक बार फिर नए अवतार में सभी के सामने आ गई है. बजाज ऑटो ने अपनी इस बाइक को 1.22 लाख रुपये एक्स-शोरूम की कीमत पर लॉन्च कर दिया है. पिछले कुछ समय से इस मॉडल के बंद होने की खबरों के बाद कंपनी ने इसके फीचर्स और कुछ चेंज के साथ बाइकर्स को बड़ा सरप्राइज दिया है. इस खबर में आपको इसके नए डिजाइन, इंजन, फीचर्स के बारे में बताते हैं.

new bajaj pulsar 180 launch in india

new bajaj pulsar 180 launch in india

कैसा है नया डिजाइन?

नई 2026 बजाज पल्सर 180 का डिजाइन काफी हद तक अपने पुराने मस्कुलर लुक जैसा ही है, लेकिन इसमें कई छोटे-मोट आज के जमाने के हिसाब से बदलाव हुए हैं. बाइक में अब शार्प ग्राफिक्स और नई कलर स्कीम्स दी हैं. इसकी बॉडी पर कार्बन-फाइबर फिनिश दिया है, जो इसे प्रीमियम फील देता है. सबसे बड़े बदलाव की बात करें तो वो इसके लाइटिंग सेटअप में है. अब इसमें अपडेटेड एलईडी हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर्स मिलते हैं, जिससे रात में ना सिर्फ देखने में मदद होती है, बल्कि एक अलग ही बाइक का लुक निकल कर सामने आता है.

इंजन और परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस के मौर्चे पर बजाज हमेशा दो कदम आगे रहा है. नई पल्सर 180 में 178.61cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो 8,500 rpm पर 17.02 PS की पावर और 6,500 rpm पर 14.22 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी ने साफ किया है कि नए इंजन को E20 फ्यूल के हिसाब से बनाया गया है.

new bajaj pulsar 180

new bajaj pulsar 180

फीचर्स और कनेक्टिविटी

बजाज ने इस बार पल्सर 180 के फीचर्स पर खास फोकस किया है. पुराने सेमी-डिजिटल कंसोल की जगह अब एक नया फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दे दिया है. इस डिजिटल स्क्रीन पर राइडर को रियल-टाइम माइलेज, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी, गियर पोजीशन इंडिकेटर और क्लॉक जैसी अहम जानकारी मिलेगी. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के जरिए आप अपने स्मार्टफोन को बाइक से कनेक्ट कर सकते हैं और कॉल/एसएमएस के अलर्ट रियल टाइम देख सकते हैं.

ब्रेकिंग और सस्पेंशन

परफॉरमेंस, फीचर्स के बाद ये नई पल्सर सेफ्टी में भी किसी से पीछे नहीं. इसके दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक हैं. साथ ही अच्छे कंट्रोल के लिए इसमें सिंगल-चैनल ABS मिलता है. खराब सड़कों पर ज्यादा दिक्कत ना हो उसके लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में गैस-चार्ज्ड ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं. साथ ही बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर्स हैं.

किन बाइक्स से होगा मुकाबला

बाजार में वापसी के साथ ही बजाज पल्सर 180 का सीधा मुकाबला टीवीएस अपाचे RTR 180 और होंडा होर्नेट जैसी बाइक्स से होगा. पल्सर को लोग इसकी मजबूती और सर्विस नेटवर्क की वजह से पसंद करते हैं. ऐसे में नए अवतार में लॉन्च होने के बाद उम्मीद है इसे ग्राहकों का प्यार और मिलेगा.

ये भी पढ़ें- BMW F 450 GS भारत में एंट्री को तैयार! तस्वीरों में पहले ही यहां देखें इस एडवेंचर बाइक का शानदार डिजाइन

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com