विज्ञापन

Bharat Taxi के बाद अब Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, ड्राइवर से नहीं लेगा कोई कमीशन!

भारत के राइड-हेलिंग सेक्टर में कॉम्फिटिशन और बढ़ेगा, क्योंकि यहां एक ओर Uber और Ola पहले से मजबूत स्थिति में हैं, वहीं Bharat Taxi और अब Nembharat जैसे नए खिलाड़ी अलग मॉडल के साथ बाजार में उतर रहे हैं.

Bharat Taxi के बाद अब Uber-Ola को टक्कर देने आ रहा Nembharat, ड्राइवर से नहीं लेगा कोई कमीशन!

Bharat Taxi के बाद अब भारत की मोबिलिटी मार्केट में एक नया नाम जुड़ने वाला है. वर्ल्ड इकोनॉमिक मोबिलिटी लिमिटेड यानी WEML ने घोषणा की है कि वह भारत में अपनी नई राइड-बुकिंग सेवा Nembharat लॉन्च करने जा रही है. यह प्लेटफॉर्म सीधे तौर पर Uber और Ola जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देगा. Nembharat में और क्या खास होगा, जानिए यहां.

Nembharat पर जीरो कमीशन
Nembharat का दावा है कि वह ड्राइवरों से कोई कमीशन या सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगा. इसका मतलब यह है कि ड्राइवर हर राइड की पूरी कमाई अपने पास रख सकेंगे. मौजूदा समय में कई ड्राइवर कम कमाई और ज्यादा कमीशन को लेकर शिकायत करते रहे हैं. वहीं, यात्रियों के लिए भी कंपनी ने सर्ज प्राइसिंग खत्म करने का वादा किया है यानी पीक ऑवर्स या बारिश जैसे समय में किराया अचानक बहुत ज्यादा नहीं बढ़ेगा. यह सेवा प्रीपेड और कैशलेस दोनों सिस्टम पर लागू होगी.

Nembharat का दावा है कि वह एक राष्ट्रीय परिवहन नेटवर्क बनाने की दिशा में काम कर रही है. हालांकि अभी यह साफ नहीं किया गया है कि यह सेवा किन शहरों में पहले शुरू होगी.

Latest and Breaking News on NDTV

कई ट्रांसपोर्ट ऑप्शन
Nembharat सिर्फ कैब तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें ऑटो-रिक्शा जैसे अन्य परिवहन साधनों को भी जोड़ा जाएगा. कंपनी का कहना है कि उसका सिस्टम कंज्यूमर संरक्षण के नियमों के मुताबिक होगा और सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा. साथ ही सुरक्षा को भी प्राथमिकता दी जाएगी.

Bharat Taxi से कितना अलग Nembharat?
हाल ही में देश में Bharat Taxi नाम की सेवा भी शुरू हुई है. लेकिन इनके बिजनेस मॉडल अलग हैं. Bharat Taxi एक कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित है और इसे सरकार के सहयोग मंत्रालय का समर्थन प्राप्त है. यह फिलहाल दिल्ली और गुजरात के कुछ हिस्सों में चल रही है. वहां ड्राइवरों को 80-20 प्रतिशत रेवेन्यू शेयर मॉडल दिया गया है और उन्हें निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी भागीदारी मिलती है. वहीं, Nembharat ड्राइवरों से कोई कमीशन या सब्सक्रिप्शन फीस नहीं लेगा.

भारत के राइड-हेलिंग सेक्टर में कॉम्फिटिशन और बढ़ेगा, क्योंकि यहां एक ओर Uber और Ola पहले से मजबूत स्थिति में हैं, वहीं Bharat Taxi और अब Nembharat जैसे नए खिलाड़ी अलग मॉडल के साथ बाजार में उतर रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com