विज्ञापन

Honda XR 300 सीरीज की भारत में एंट्री! लुक देखकर दीवाने हुए फैंस

Honda ने भारत में अपनी दो नई मेड-इन-इंडिया डुअल-स्पोर्ट बाइक्स XR 300L और XR 300 Rally से पर्दा उठा दिया है.

Honda XR 300 सीरीज की भारत में एंट्री! लुक देखकर दीवाने हुए फैंस
Photo Credit: X

Honda Motorcycle and Scooter India ने भारतीय बाजार में अपनी दो नई डुअल-स्पोर्ट बाइक्स XR 300L और XR 300 Rally को अनवील कर दिया है. मेड-इन-इंडिया टैग के साथ आने वाली ये बाइक्स ऑफ-रोडिंग के दीवानों के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आइए जानते हैं इन दोनों बाइक्स में क्या खास है.

Honda XR 300L: नए ऑफ-रोडर्स के लिए परफेक्ट

Honda XR 300L को काफी हल्का और चलाने में आसान बनाया गया है. यह उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो भारी-भरकम एडवेंचर बाइक के बजाय एक हल्की और फुर्तीली डुअल-स्पोर्ट बाइक चाहते हैं. इसमें CB300F वाला 293.5cc का एयर/ऑयल-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है. इसके अलावा, बाइक में लॉन्ग-ट्रेवल सस्पेंशन, गैस-चार्ज्ड प्रो-लिंक रियर मोनोशॉक, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS और होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं जो कच्चे रास्तों पर बेझिझक ग्रिप देते हैं.

Honda ने एक साथ लॉन्च कीं 10 नई गाड़ियां, एथेनॉल पेट्रोल से चलने वाला भारत का पहला स्कूटर भी पेश

Honda XR 300 Rally: टूरिंग के लिए परफेक्ट

Latest and Breaking News on NDTV

अगर आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पसंद करते हैं, तो XR 300 Rally आपके लिए बनी है. इसका डिजाइन होंडा की डाकार (Dakar) रेसिंग विजेता बाइक्स से इंस्पायर्ड है. इसमें बड़ी विंडस्क्रीन और बेहतर विंड प्रोटेक्शन मिलता है जो हाईवे पर राइडिंग को आरामदायक बनाता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के लिए 'Honda RoadSync' फीचर भी दिया गया है, जिससे नेविगेशन और कॉल्स जैसी सुविधाएं सीधे डैशबोर्ड पर मिल जाती हैं.

दोनों बाइक्स के कॉमन फीचर्स और इंजन

दोनों ही मोटरसाइकिलों में 293.5cc का एक समान इंजन दिया गया है. सुरक्षा के लिए दोनों में डुअल-डिस्क ब्रेक और स्विचेबल ABS की सुविधा मौजूद है. स्विचेबल ABS की मदद से राइडर ऑफ-रोडिंग के दौरान पिछले पहिए के ABS को बंद करके बाइक पर बेहतर कंट्रोल हासिल कर सकता है.

कीमत और लॉन्च कब तक?

फिलहाल होंडा ने इन दोनों बाइक्स की कीमतों और बिक्री की तारीखों का खुलासा नहीं किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honda XR 300L
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com