विज्ञापन

भूल जाओ क्लच दबाना! Honda NX500 आई नई E-Clutch तकनीक के साथ, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!

E-Clutch सिस्टम जुड़ने के बाद बाइक का वजन थोड़ा बढ़ गया है. नई NX500 का कुल वजन अब लगभग 199 किलो हो गया है, जो पुराने मॉडल से करीब 3 किलो ज्यादा है.

भूल जाओ क्लच दबाना! Honda NX500 आई नई E-Clutch तकनीक के साथ, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश!
नई NX500 का कुल वजन अब लगभग 199 किलो हो गया है, जो पुराने मॉडल से करीब 3 किलो ज्यादा है.

Honda ने भारत में अपनी एडवेंचर टूरर बाइक Honda NX500 को नई E-Clutch टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.44 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी का कहना है कि नई E-Clutch टेक्नोलॉजी खासतौर पर शहर के ट्रैफिक और लंबी दूरी की राइडिंग को आसान और आरामदायक बनाने के लिए लाई गई है. नई Honda NX500 उन राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है जो रोजाना बाइक चलाने के साथ-साथ लंबी टूरिंग का भी शौक रखते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है Honda की नई E-Clutch टेक्नोलॉजी?

Honda की E-Clutch टेक्नोलॉजी इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है. इस सिस्टम में इलेक्ट्रॉनिक एक्ट्यूएटर्स का इस्तेमाल किया गया है, जो बाइक के क्लच को अपने आप कंट्रोल करते हैं. यानि अब बाइक स्टार्ट करते समय, रुकते समय या गियर बदलते समय बार-बार क्लच दबाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, राइडर को गियर लीवर का इस्तेमाल करना होगा, लेकिन ज्यादातर परिस्थितियों में क्लच का काम बाइक खुद संभाल लेगी. सबसे खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें पारंपरिक क्लच लीवर भी दिया है. अगर राइडर चाहे तो वह मैन्युअली भी क्लच का इस्तेमाल कर सकता है.

ट्रैफिक में मिलेगी ज्यादा राहत

भारत जैसे देशों में भारी ट्रैफिक के दौरान बार-बार क्लच दबाना काफी थकाने वाला होता है. Honda का कहना है कि E-Clutch सिस्टम खासतौर पर भारतीय सड़कों और ट्रैफिक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इससे शहर के स्टॉप-एंड-गो ट्रैफिक में राइडर की थकान कम होगी और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आरामदायक बन सकेगी. नई टेक्नोलॉजी के बावजूद बाइक में मैनुअल गियरबॉक्स का अनुभव बरकरार रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

इंजन में नहीं हुआ कोई बदलाव

नई Honda NX500 में मैकेनिकल तौर पर ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं. इस बाइक में पहले वाला 471cc का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है. यह इंजन 8,500rpm पर 47bhp की पावर और 6,500rpm पर 43Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इस बाइक का इंजन स्मूद परफॉर्मेंस और लंबी दूरी की राइडिंग के लिए जाना जाता है.

E-Clutch सिस्टम जुड़ने के बाद बाइक का वजन थोड़ा बढ़ गया है. नई NX500 का कुल वजन अब लगभग 199 किलो हो गया है, जो पुराने मॉडल से करीब 3 किलो ज्यादा है. हालांकि, कंपनी का दावा है कि इससे बाइक की परफॉर्मेंस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com