दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुआ Tata Tigor और Mahindra Scorpio-N का दर्दनाक हादसा पूरे देश के लिए एक बड़ा सबक बन गया है. शुरुआती जानकारी में कार के खड़ी होने की बात सामने आई थी, लेकिन CCTV फुटेज ने साफ कर दिया कि Tigor मिस हुए एग्जिट पर वापस जाने के लिए एक्सप्रेसवे पर रिवर्स कर रही थी. इस एक गलती ने 4 लोगों की जान ले ली. यह हादसा बताता है कि हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर छोटी-सी लापरवाही भी कितनी खतरनाक साबित हो सकती है.
Tata Tigor-Scorpio Accident: 3 बड़ी सीख जो हर ड्राइवर को जाननी चाहिए:-
1. एग्जिट छूट जाए तो कभी भी रिवर्स न करें
एक्सप्रेसवे हाई-स्पीड ट्रैफिक के लिए बनाए जाते हैं, जहां वाहन 100 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं. ऐसे में अगर कोई वाहन 10 से 15 किमी प्रति घंटे की स्पीड से रिवर्स करता है तो पीछे से आने वाले वाहनों के पास प्रतिक्रिया देने के लिए बेहद कम समय बचता है. यही वजह है कि एक्सप्रेसवे पर रिवर्स करना सबसे खतरनाक गलतियों में से एक माना जाता है. अगर आपका एग्जिट छूट जाए तो अगले इंटरचेंज तक जाना हमेशा सुरक्षित विकल्प है.
Four members of the same family were killed and three other persons were left injured after an SUV crashed into the family's car in a tragic accident near Saharanpur on Friday, officials said.
— NDTV (@ndtv) June 28, 2026
The incident occurred on the Dehradun-Panchkula Highway within the Rampur Maniharan… pic.twitter.com/ic130WRq6J
2. NCAP सेफ्टी रेटिंग हर हादसे में जान नहीं बचा सकती
कई लोग मानते हैं कि 4-Star या 5-Star सेफ्टी रेटिंग वाली कार हर परिस्थिति में यात्रियों को सुरक्षित रखेगी. लेकिन यह पूरी तरह सही नहीं है. NCAP टेस्ट नियंत्रित परिस्थितियों में किए जाते हैं. वास्तविक सड़क हादसों में गाड़ी की स्पीड, वजन, टक्कर का एंगल और दूसरी कई परिस्थितियां अलग होती हैं. अगर भारी SUV तेज रफ्तार में हल्की सेडान से टकराती है तो नुकसान कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता है.
सूट-सलवार पहन महिला ने दौड़ाई करोड़ों की Porsche, सोशल मीडिया पर मिला 'Desi Baddie' का टैग
3. एक्सप्रेसवे पर हमेशा आगे की स्थिति पर नजर रखें
हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सिर्फ सामने वाली कार को देखना पर्याप्त नहीं है. ड्राइवर को काफी दूर तक सड़क का निरीक्षण करना चाहिए ताकि किसी भी असामान्य स्थिति का पहले से अंदाजा लगाया जा सके. इसे Horizon Scanning कहा जाता है. इससे अचानक ब्रेक लगाने या लेन बदलने के लिए अधिक समय मिल जाता है. साथ ही किसी खतरे को देखकर घबराने की बजाय उस दिशा में वाहन मोड़ें जहां सुरक्षित रास्ता दिखाई दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं