विज्ञापन

गर्मियों में बाइक इंजन को ओवरहीट होने से बचाने के 8 असरदार और काम के तरीके

हर दिन राइड शुरू करने से पहले 1-2 मिनट बाइक को ऐसे ही चलने दें ताकि ऑयल सही तरीके से सर्कुलेट हो सके. लंबी दूरी तय कर रहे हों तो बीच में 10-15 मिनट का ब्रेक ले लें. इससे इंजन को कूल होने का समय मिल जाता है.

गर्मियों में बाइक इंजन को ओवरहीट होने से बचाने के 8 असरदार और काम के तरीके

गर्मियों का मौसम लगभग आ ही चुका है और ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत होती है बाइक चलाने वालों को. क्योंकि इस मौसम सीधी धूप से इंसान खुद तो पसीने में बहता ही है, साथ ही उसकी बाइक भी अलग से हीट होती है. गर्मी के मौसम में जब तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला जाता है, तब बाइक का इंजन जल्दी गर्म होने लगता है. खासकर डेली ऑफिस जाने वाले राइडर्स और लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह समस्या आम और खतरनाक है. इससे न सिर्फ इंजन की परफॉर्मेंस कम हो सकती है, बल्कि माइलेज भी गिर सकता है. साथ ही बढ़ता है बड़े रिपेयर का खर्च. इसीलिए यहां आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आपकी बाइक गर्मियों में हीट नहीं होगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

1. सही इंजन ऑयल
इंजन को ठंडा रखने में इंजन ऑयल की अहम भूमिका होती है. ऑयल इंजन के पार्ट्स के बीच घर्षण कम करता है और गर्मी को कंट्रोल करता है. गर्मी के मौसम में हमेशा कंपनी द्वारा सुझाया गया ग्रेड का ऑयल इस्तेमाल करें. अगर आप 100cc–125cc कम्यूटर बाइक जैसे Hero Splendor Plus या 125cc सेगमेंट की Honda Shine चलाते हैं तो नियमित अंतराल पर ऑयल बदलें.

2. ऑयल चेक
हमेशा तय किलोमीटर से पहले ही ऑयल बदल दें, क्योंकि ज्यादा तापमान में ऑयल जल्दी पतला हो सकता है और उसकी कूलिंग क्षमता कम हो जाती है. हर 2500–3000 किलोमीटर पर ऑयल चेक कराना बेहतर रहता है.

3. इंजन की सफाई
कई बार इंजन ओवरहीट होने का कारण सिर्फ धूल और गंदगी भी होती है. एयर-कूल्ड बाइक्स में इंजन के फिन्स पर धूल जम जाती है, जिससे हवा का फ्लो कम हो जाता है और कूलिंग कम हो जाती है. इसलिए समय-समय पर सर्विस सेंटर में इंजन की सफाई करवाएं.

Latest and Breaking News on NDTV

4. एयर फिल्टर चेंज
नियमित तौर पर बाइक के कूलेंट लेवल (अगर लिक्विड कूल्ड बाइक है), एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग की जांच भी करवाते रहें. गंदा एयर फिल्टर इंजन पर अतिरिक्त लोड डालता है जिससे तापमान बढ़ता है.

5. सही राइडिंग
गर्मी में एग्रेसिव राइडिंग से बचना चाहिए. बार-बार तेज एक्सीलरेशन और हाई RPM पर चलाना इंजन को ज्यादा गर्म करता है. कोशिश करें कि स्मूद एक्सीलरेशन रखें और लगातार लंबे समय तक फुल स्पीड पर बाइक न चलाएं.

6. बाइक बंद करें
अगर ट्रैफिक में फंस जाएं या लंबे ट्रैफिक सिग्नल पर बाइक रोकनी पड़े तो इसे बंद कर देना बेहतर रहता है और ऐसे में तो जरूरत से ज्यादा एक्सीलरेटर देने से भी बचें. इससे इंजन को थोड़ी राहत मिलती है और फ्यूल भी बचता है.

Latest and Breaking News on NDTV

7. कूलेंट और चेन मेंटेनेंस
अगर आपकी बाइक लिक्विड-कूल्ड है तो कूलेंट लेवल हमेशा सही रखें. कम कूलेंट होने से इंजन जल्दी गर्म होता है. हर सर्विस में कूलेंट चेक करवाएं. चेन की सफाई और लुब्रिकेशन भी जरूरी है. सूखी या ज्यादा टाइट चेन इंजन पर अतिरिक्त दबाव डालती है. गर्मी में हर 500–700 किलोमीटर पर चेन लुब्रिकेट कराएं.

8. धूप में पार्किंग से बचें
सीधी धूप में लंबे समय तक बाइक खड़ी करने से इंजन और फ्यूल टैंक दोनों गर्म हो जाते हैं. इससे स्टार्टिंग में दिक्कत आ सकती है और इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. कोशिश करें कि बाइक को छांव में पार्क करें या बाइक कवर का इस्तेमाल करें.

इसके अलावा हर दिन राइड शुरू करने से पहले 1-2 मिनट बाइक को ऐसे ही चलने दें ताकि ऑयल सही तरीके से सर्कुलेट हो सके. लंबी दूरी तय कर रहे हों तो बीच में 10-15 मिनट का ब्रेक ले लें. इससे इंजन को कूल होने का समय मिल जाता है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com