अगर आप Tata Motors की कार लेना चाहते हैं तो अब अच्छा मौका आ गया है. Tata Motors ने सितंबर में कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट ऑफर्स का खुलासा कर दिया है. इस महीने सबसे ज्यादा फायदे Curvv पर मिल रहे हैं. जिसके बाद दूसरे नंबर पर Nexon मौजूद है. Nexon पर आप हजारों की बचत कर सकते हैं. इस डिस्काउंट से आप कीमत में बढ़ोतरी से कुछ राहत मिलेगी. आइए आपको Tata Nexon पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में बताते हैं.
सितंबर 2026 में Tata Nexon पर बंपर ऑफर्स
Tata Nexon पर इस समय 75,000 रुपये तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इस ऑफर का फायदा आप इसके पेट्रोल-मैनुअल ट्रिम्स Smart+, Smart+ S, Pure, Pure S, Pure+, Pure+ S और Pure+ PS पर ले सकते हैं. इस ऑफर में 10,000 रुपये का डिस्काउंट, 45 हजार रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है.
इस कॉम्पैक्ट SUV के अन्य पेट्रोल ट्रिम्स पर 55,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. इसमें 10 हजार रुपये का डिस्काउंट, 25 हजार रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है. Nexon CNG पर भी फायदा दिया जा रहा है. इस पर आप 60,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं. इसमें 10,000 रुपये का डिस्काउंट, 25,000 रुपये का इंटरवेंशन ऑफर और 25,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है. जबकि इसके डीजल वर्जन पर 20,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट दिया जा रहा है.
Tata Nexon की कीमत और फीचर्स
Nexon की सबसे बड़ी ताकतों में से एक इसमें मिलने वाले पावरट्रेन के कई विकल्प हैं. कार में गियरबॉक्स के भी कई ऑप्शन मिलते हैं. अकेले Nexon पेट्रोल में ही चार गियरबॉक्स ऑप्शन्स दिए गए हैं. इस कॉम्पैक्ट SUV के डीजल वैरिएंट्स में 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड AMT का विकल्प मिलता है, जबकि Nexon CNG सिर्फ 6-स्पीड मैनुअल के साथ आती है.
Nexon का एक और पहलू जिसने भारतीय ग्राहकों का ध्यान खींचा है, वह है इसकी लंबी फीचर लिस्ट. वैरिएंट के आधार पर Nexon में 10.25-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, 8-स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स के ऑप्शन भी मिलते हैं. साथ में ADAS, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, केबिन एयर प्यूरीफायर, ऑटो-डिमिंग IRVM, वायरलेस चार्जिंग पैड, 360-डिग्री कैमरा और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- 33.47 Km का माइलेज, 4.99 लाख शुरुआती कीमत, सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं