विज्ञापन

Audi SQ8 भारत लॉन्च! जानिए लग्जरी और पावर कॉम्बिनेशन वाली SQ8 की कीमत और फीचर्स

Audi India ने इस नई SUV के लिए भारत में बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या myAudi Connect ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं.

Audi SQ8 भारत लॉन्च! जानिए लग्जरी और पावर कॉम्बिनेशन वाली SQ8 की कीमत और फीचर्स

Audi India अपनी नई परफॉर्मेंस SUV Audi SQ8 भारत में लॉन्च कर रही है. Audi SQ8 को कंपनी की पॉपुलर Audi Q8 और हाई-परफॉर्मेंस मॉडल Audi RS Q8 के बीच रखा जाएगा. इसका मतलब है कि ये गाड़ी डिजाइन और परफॉर्मेंस के मामले में यह Q8 से ज्यादा स्पोर्टी होगी, लेकिन RS Q8 जितनी एक्सट्रीम नहीं होगी. Audi SQ8 की सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार इंजन है. क्योंकि इसमें 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. 

Audi SQ8 के फीचर्स
Audi SQ8 में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है. जो करीब 507 हॉर्सपावर और 770Nm टॉर्क पैदा करता है, जो इसे काफी तेज और पावरफुल बनाता है. दिलचस्प बात यह है कि यही इंजन RS Q8 में भी इस्तेमाल किया जाता है. इसमें Audi की मशहूर quattro ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी मिलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Audi SQ8 का डिजाइन
डिजाइन के मामले में Audi SQ8 काफी स्पोर्टी लगती है. इसमें कूपे-स्टाइल SUV डिजाइन दिया गया है, जिससे इसका लुक नॉर्मल SUV की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश लगता है. गाड़ी के फ्रंट में Audi का सिग्नेचर सिंगल-फ्रेम ग्रिल दिया गया है, जिसमें हनीकॉम्ब पैटर्न दिखाई देता है. इसके साथ डार्क ट्रिम एलिमेंट्स गाड़ी को और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं. 

Audi SQ8 का इंटीरियर
Audi SQ8 का इंटीरियर काफी प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है. इसमें फ्लैट-बॉटम लेदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिस पर S बैजिंग और पैडल शिफ्टर्स भी मौजूद होंगे. इससे ड्राइवर मैन्युअल तरीके से गियर बदल सकता है. Audi SQ8 में दो 12.3-इंच की डिजिटल स्क्रीन दी गई है. इनमें से एक स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगी जबकि दूसरी इंफोटेनमेंट सिस्टम को कंट्रोल करेगी. यह सिस्टम Apple CarPlay और Android Auto को वायरलेस तरीके से सपोर्ट करेगा. 

इसके अलावा SUV में Bang & Olufsen का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज फंक्शन वाली पावर्ड सीट्स दी गई हैं. इसमें मल्टीपल एयरबैग, ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) भी मिलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

Audi SQ8 की बुकिंग

Audi India ने इस नई SUV के लिए भारत में बुकिंग भी शुरू कर दी है. ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या myAudi Connect ऐप के जरिए बुक कर सकते हैं. इस कार को बुक करने के लिए लगभग 5 लाख रुपये की शुरुआती राशि जमा करनी होगी. Audi SQ8 की भारत में कीमत 1.50 करोड़ से शुरू हो जाती है. लॉन्च के बाद इस लग्जरी परफॉर्मेंस SUV की डिलीवरी शुरू हो जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com