हर्षा कुमारी सिंह
हर्षा कुमारी सिंह NDTV की एग्जीक्यूटिव एडिटर हैं. वह राजस्थान से एनडीटीवी का जाना माना चेहरा हैं और अंग्रेजी तथा हिंदी दोनों में रिपोर्ट करती है. हर्षा करीब 30 साल से पत्रकारिता कर रही हैं और आज भी ज़मीनी पत्रकारिता में यकीन रखती है. उनका मानना है कि एक पत्रकार को असली कहानियां जमीन पर उतर कर ही मिलती हैं. वहीं से उसकी समझ विकसित होती है. वह राजनीति, डिफेंस, गवर्नेंस, क्राइम, लीगल, पर्यटन के साथ लोक कला और संस्कृति को कवर करने में रुचि रखती हैं. हर्षा राजस्थान के उस ऐतिहासिक गांव आउवा से आती हैं, जहां के ज़िक्र के बिना पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम '1857 की क्रांति' की कहानी अधूरी है. आउवा और यहां की कुलदेवी सुगाली माता के बारे में इतिहास के पन्नों में लिखें स्वर्णिम अध्याय को आज भी पढ़ाया जाता है. हर्षा को राजस्थान की संस्कृति की गहरी समझ है. हिंदी और अंग्रेजी के साथ राजस्थान की स्थानीय बोलियां और भाषाएं बखूबी समझती हैं.
उन्होंने दिल्ली में एंकरिंग और रिपोर्टिंग से पत्रकारिता का अपना करियर शुरू किया. इसके बाद गुजरात में भी रिपोर्टिंग की. उन्होंने कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. हर्षा अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस के भारत दौरे में उनकी पत्नी उषा वेंस का इंटरव्यू करने वाली पहली और एकमात्र भारतीय जर्नलिस्ट रहीं. जसवंत सिंह जब भाजपा छोड़कर आए तो उनका पहला इंटरव्यू हर्षा ने ही किया. इस दौरान वो भावुक हो गए और यह इंटरव्यू राजस्थान से लेकर देश के राजनीतिक किरदारों और आम लोगों के बीच खूब चर्चा का विषय बना.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पहले बजट के बाद उनका पहला एक्सक्लूसिव इंटरव्यू हर्षा ने ही किया. इसके अलावा अपने करियर के दौरान राजस्थान के सभी मुख्यमंत्रियों और बड़े राजनेताओं के इंटरव्यू किए हैं. उन्हें अपने लंबे करियर में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की कवरेज के साथ ऑपरेशन सिंदूर और 2008 जयपुर बम ब्लास्ट जैसे चुनौतीपूर्ण माहौल में ग्राउंड रिपोर्टिंग करने का अनुभव है. उन्होंने अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे सिंधिया, सचिन पायलट से लेकर राजस्थान से सभी बड़े नेताओं के जमीनी संघर्ष से लेकर सरकारी गलियारे तक पहुंचने की कवरेज की है.
राजस्थान की राजनीतिक उथल पुथल के दौर की गवाह रही हैं. हर्षा सामाजिक ताने बाने को बखूबी समझती है. जेंडर, जाति और समुदाय से जुड़े सामाजिक आर्थिक पहलुओं की रिपोर्टिंग करने में रुचि रखती हैं. वह मानती हैं कि हम जो इंसान की तरह अनुभव करते हैं, देखते हैं, उसे ही अपने लेख में उतारें. उनकी आवाज़ बनें , जिन्हें आवाज़ उठाने का अवसर नहीं मिला, यही पत्रकारिता का उद्देश्य है.
-
स्वास्थ्य मंत्री के बयान से सियासी पारा चढ़ा, गर्भवती महिलाओं पर दिए बयान पर बीजेपी-कांग्रेस की तकरार
बीकानेर पीबीएम अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की गंभीर हालत पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बयान 'नाचते-गाते' पर सियासी घमासान छिड़ गया है.
- जून 12, 2026 19:42 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: अनामिका मिश्रा
-
किसानों को राजस्थान सरकार ने दी बड़ी राहत, अब 19 जून तक MSP पर बेच सकेंगे गेहूं
राजस्थान में में गेहूं खरीद लक्ष्य 23.50 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 28.50 लाख मीट्रिक टन किया गया है. अब तक 3 लाख से अधिक किसानों से 25.90 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है.
- जून 12, 2026 19:17 pm IST
- Reported by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: संदीप कुमार
-
Rajasthan Minister's 'Singing-Dancing' Remark Amid Women Deaths Sparks Row
Gajendra Singh Khimsar's comment - that pregnant women were in a serious condition and "did not come dancing and singing" - has triggered a storm
- जून 12, 2026 17:06 pm IST
- India News
- Reported by Harsha Kumari Singh, Edited by Mohd Asim
-
'तोड़फोड़ बीजेपी नहीं करती... कांग्रेस के पास है इसका जादूगर', अश्विनी वैष्णव का गहलोत पर बड़ा तंज
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जयपुर में कहा कि सरकारें गिराना BJP का नहीं, बल्कि 'जादूगरों' का काम है. भाजपा तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास नहीं करती.
- जून 11, 2026 20:35 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: अनामिका मिश्रा
-
Sachin Pilot vs Ashok Gehlot, Round 2 : Battle For Rajasthan Congress Narrative
Gehlot's remarks revive tensions with Sachin Pilot amid upcoming Rajasthan Congress leadership changes and party's internal power struggle.
- जून 08, 2026 17:18 pm IST
- India News
- Reported by Harsha Kumari Singh
-
सचिन पायलट vs अशोक गहलोत राउंड-2: राजस्थान में कांग्रेस के भीतर नैरेटिव का संघर्ष!
अशोक गहलोत के सचिन पायलट पर बयान ने कांग्रेस के भीतर हलचल पैदा कर दी है. प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, ऐसे में बयान के सियासी मायने भी है.
- जून 08, 2026 15:12 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: गौरव कुमार द्विवेदी
-
'भूलो और माफ करो' या फिर पुरानी रार? गहलोत ने फिर खोली पायलट की मानेसर वाली 'फाइल'
मानेसर प्रकरण के बहाने अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर बयान दिया तो सियासत गरमा गई. साथ ही उनका दावा है कि 25 सितंबर 2022 की बगावत पार्टी हाईकमान के खिलाफ नहीं, बल्कि पायलट के खिलाफ थी.
- जून 08, 2026 10:28 am IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: गौरव कुमार द्विवेदी
-
"Sachin Pilot Should Forgive, Forget": Ashok Gehlot Talks Of 2022 Stand-Off
Ashok Gehlot said the stand-off of September 25, 2022, was not against the Congress high command but Sachin Pilot
- जून 08, 2026 00:26 am IST
- India News
- Reported by Harsha Kumari Singh
-
राज्यसभा चुनाव में क्या BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? जोगाराम पटेल के बयान ने बढ़ा दी सियासी हलचल
दो उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के बाद अब बीजेपी तीसरे कैंडिडेट को भी राज्यसभा चुनाव में उतार सकती है. राजस्थान कैबिनेट मंत्री ने इसके संकेत दिए हैं. अगर ऐसा होता है मुकाबला रोमांचक हो जाएगा. आइए जानते हैं कैसे...
- जून 05, 2026 12:51 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: पुलकित मित्तल
-
JEE Advanced में कोटा का जलवा, IIT एडमिशन और बेस्ट कोर्स के लिए क्या हैं कोचिंग हब के टीचर्स के टिप्स?
कोटा के टॉप कोचिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, JEE Advanced को क्रैक करने के लिए केवल कड़ी मेहनत नहीं, बल्कि हाई IQ, कॉन्सेप्ट्स की इंटरलिंकिंग और उनका सही एप्लीकेशन जरूरी है.
- जून 03, 2026 21:19 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: सुभाषिनी त्रिपाठी
-
JEE टॉप-50 में आधे छात्र अकेले कोटा से, डिप्रेशन के डर को पछाड़ कोटा-सीकर ने की 'ग्रैंड वापसी'
जेईई रिजल्ट में कोटा और सीकर के छात्रों ने लहराया परचम. AIR 1 शुभम कुमार और AIR 3 जतिन चाहर की सफलता के साथ कोटा ने की धमाकेदार वापसी. जानिए कैसे बदला यहां का माहौल
- जून 02, 2026 22:51 pm IST
- Reported by: हर्षा कुमारी सिंह, शाकिर अली, Edited by: सुभाषिनी त्रिपाठी
-
JEE Advanced Results: Rajasthan Coaching Hub Reclaims Spotlight With 24 Of Top 50 Rankers
JEE Advanced 2026 results: Kota's success story, stakeholders argue, lies not only in producing toppers but also in making highly competitive examinations such as JEE and NEET accessible to students from Tier 2, Tier 3 and Tier 4 cities.
- जून 02, 2026 18:55 pm IST
- Education
- Reported by Harsha Kumari Singh
-
राहुल गांधी के 'नाटक' पर BJP बोली- कोई फायदा नहीं, दोबारा सरकार बनेगी
पुष्कर में राजस्थान कांग्रेस के चिंतन और प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने एक अलग तरह से पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संदेश देने की कोशिश की जिसकी सियासी गलियारों में चर्चा हो रही है.
- जून 02, 2026 14:19 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: अपूर्व कृष्ण
-
नजरें नहीं मिलीं, सिर्फ हाथ मिले! क्या पुष्कर में राहुल गांधी ने दे दिया बड़ा राजनीतिक संदेश?
राहुल गांधी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का गर्मजोशी से स्वागत किया. दोनों नेताओं से हाथ मिलाते हुए राहुल गांधी ने उनकी खुलकर प्रशंसा की.
- जून 01, 2026 22:37 pm IST
- Written by: हर्षा कुमारी सिंह, Edited by: संदीप कुमार
-
Massive Sandstorm Engulfs Bikaner, A Sight Straight Out Of 'Dune' Universe
Markets were thrown into chaos as shopkeepers hurriedly pulled down shutters and pedestrians rushed to protect themselves from the storm.
- मई 30, 2026 21:46 pm IST
- India News
- Reported by Harsha Kumari Singh, Edited by Akash Majumder