विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ यात्रा, नए संबन्ध की शुरुआत, राजनीतिक लोगों से दूरी

Taurus Tarot Card Rashifal Today 01 May 2026: Ten of cups की ऊर्जा परिवार के प्रति प्रेम और जिम्मेदारियों को दर्शा सकती है. आइए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में आ रहे बदलावों, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ यात्रा, नए संबन्ध की शुरुआत, राजनीतिक लोगों से दूरी

Taurus Tarot Card Horoscope Today 01 May, Vrashbh Tarot Card Rashifal: कुछ रुके हुए कार्य पूरे होंगे. लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आती नजर आ सकती है. परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का निर्वाह करेंगे. इस समय कार्य की अधिकता के चलते परिवार को समय देना मुश्किल हो रहा था. कार्य क्षेत्र से कुछ समय का विश्राम लेकर अपने परिवार के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं.

अगर प्रेम के मामले में तो दुविधा हो रही है, तो अपने मन की बात सामने वाले के समान समक्ष रख सकते है. कोई नया सम्बन्ध शुरू हो सकता है. ये संबंध स्थाई  हो सकता है. अतः चिंता छोड़ें और जीवन के अगले पड़ाव की तैयारी करें. भाग्योदय हो सकता है. लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी होगी. निजी संपत्ति को व्यावसायिक संपत्ति में बदलने की कोशिश कर सकते है.

व्यवसाय को लेकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं. परिजनों या जीवनसाथी की सलाह कार्य को आगे ले जाने आपके लिए बेहतर साबित होगी. किसी भी तरह के जोखिम लेने से परहेज करें. अपने उसूलों व सिद्धांतों से किसी प्रकार का समझौता न करें. राजनीतिक लोगों से दूर रहें. युवा वर्ग दोस्ती में मर्यादा का ध्यान जरूर रखें. घर के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति से उपहार स्वरूप कोई वस्तु मिल सकती है.

स्वास्थ्य: मौसम में बदलाव के चलते खांसी बढ़ सकती है. इस समय धूल और मिट्टी से बचाव करे.

आर्थिक स्थिति: नए घर को खरीदने की तैयारी पूरी है. इसके लिए पैसे की व्यवस्था कर सकते है.

रिश्ते: लोगों के साथ रिश्ते सुधारें. जरूरत पड़ने पर हर रिश्ते का साथ दें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com