Sagittarius Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: छोटे-छोटे मुद्दों पर की गई चर्चा को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करने से स्थिति बिगड़ सकती हैं. परिवार में खर्च को लेकर हल्का मतभेद हो सकता है. किसी के अच्छे कार्य की प्रशंसा अवश्य करें. पारिवारिक कार्यों में परिवार की महिलाओं का सहयोग रिश्ते को बेहतर बनाएगा. लोगों की आलोचनाओं से परेशान ना हो. व्यवहार में नकारात्मकता न आने दें. बाहरी व्यक्ति के दखलंदाजी से रिश्ते बिगड़ सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
कार्यस्थल पर फाइल्स और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित कर सकते हैं. नए आए युवा सहयोगियों को कार्य समझाते समय धैर्य रखें. जरूरी बातों की जानकारी गोपनीय रखें. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आपके द्वारा की गई मेहनत अच्छा प्रतिफल जरूर मिलेगा. इस बात का विश्वास बनाए रखें. नौकरी में पदोन्नति के साथ मनचाहे विभाग में स्थानांतरण होने से उत्साहित रहेंगे. कार्य क्षेत्र में पुराने कार्यों का अवलोकन कर उसमें की गई गलतियों पर विचार किया जा सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
किसी जहरीले कीड़े के काटने पर घरेलू नुस्खे आजमाने में समय बर्बाद करने की जगह चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
रुका हुआ पैसा वापस मिलने से नए वाहन की खरीदी की इच्छा पूरी हो सकती है . पुराने कर्जों को समय पर चुकाए.
रिश्ते/Relationship:
इस समय भावनात्मक उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे. अपनी बात को दबाने की जगह सामने वाले से कहना बेहतर रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं