Libra Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अपने विचारों को लेकर अडिग रहने के कारण मित्रों और परिजनों से वैचारिक मतभेद हो सकते है. दूसरों की बात न सुनना और अपनी बात को मनवाने की जिद की आदत में बदलाव ला सकते है. नए वाहन की खरीदी के लिए समय अनुकूल है. ऐसे लोगों से दूरी बनाएं, जो हमेशा निजी बातों में ज्यादा हस्तक्षेप करते हो. अनजान लोगों से बच्चों को दूर रखें. किसी पुराने विवाद का शांति से समाधान निकाले.
व्यवसायिक/ Professional:
व्यवसाय विस्तार को लेकर ली गई कुछ नए लोगों से मुलाकात लाभदायक साबित होगी. इस दौरान कुछ यात्राएं भी करना पड़ सकती है. काम को लेकर महत्वपूर्ण फैसले ले सकते है. टारगेट को पूरा करने का दवाब बढ़ सकता है. उच्च अधिकारी के लगातार बढ़ते दवाब से परेशान हो सकते है. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन सकती है. किसी सहयोगी की बदलते व्यवहार को लेकर संदेह हो सकता है. उसके किसी प्रतिस्पर्धी पक्ष से बातचीत होने का संदेह बढ़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health:
सिर में भारीपन और थकान हो सकती है. मौसम में हो रहा बदलाव परेशान कर सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:
नए घर की खरीदी पर विचार हो सकता है. कुछ लोगों के आने से खर्चे बढ़ सकते है.
रिश्ते/Relationship:
प्रिय का संदेश देर से मिलने पर मन में संदेह हो सकता है. इस समय अपने शक को बढ़ने ना दे .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं