विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: रिश्तों में बढ़ेगी नाराजगी, नौकरी और काम को लेकर रहेंगे परेशान

Leo Tarot Card Horoscope 11 August: Five of cups की ऊर्जा दूसरों को परिवारिक जीवन में दखलअंदाजी न करने देने से बचाव, किसी की बातों में जाकर दूसरों पर आरोप न लगाने की स्थिति और कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों पर पूरा ध्यान केंद्रित करने की बात लेकर आ सकते हैं.

Leo Tarot Card Rashifal:  रिश्तों में बढ़ेगी नाराजगी, नौकरी और काम को लेकर रहेंगे परेशान
सिंह राशि का टैरो राशिफल
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Singh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में बाहरी लोगों की दखलंदाजी के चलते रिश्तो में गलतफहमियां बढ़ सकती है. अपनी बातों को दूसरों के साथ साझा ना करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर जीवनसाथी से विवाद ना करें. किसी के कहने में आकर परिवार के किसी व्यक्ति पर शक ना करें. पहले स्वयं सच्चाई की जांच करें. उसके बाद कोई निर्णय लें. बहकावे में आकर कोई भी प्रतिक्रिया न दें. 

व्यवसायिक/ Professional:

मौजूदा स्थिति में अपनी नौकरी को लेकर असुरक्षित हो सकते हैं. इस समय बदलाव करने में हिचकिचा सकते हैं. व्यवसाय में बड़े बदलाव या आगे बढ़ाने की योजनाओं को फिलहाल स्थगित कर सकते है. किसी सहयोगी के लापरवाही के चलते किसी पुराने  संपर्क से संबंध रिश्ते बिगड़ सकते हैं. इस समय कार्यों में आई परेशानी के चलते कार्यभार बढ़ सकता है. कुछ लोगों की नौकरी खत्म होने से अन्य लोगों को नौकरी को लेकर आशंका हो सकती है. किसी भी कर्मचारी पर जरूरत से ज्यादा अधिकार जताने से बचकर रहे. सामने वाला इस बात का गलत मतलब निकल सकता है. 

स्वास्थ्य/Health: 

लंबे समय तक बैठकर कार्य करने सेबचे. एक जगह बैठने की जगह थोड़े-थोड़े समय में उठकर टहलें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:

पैसों से जुड़ी जानकारी गोपनीय रखें. अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण से आर्थिक स्थिति सुधर सकती है. 

रिश्ते/Relationship:

अविवाहित लोगों के लिए अच्छे विवाह प्रस्ताव आ सकता है. परिजनों के साथ किसी धार्मिक समारोह में शामिल होंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 11 August 2026 Tarot Reading, Aaj Ka Tarot Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com