Cancer Tarot Card Horoscope 11 August 2026 Kark Tarot Card Rashifal: घर की मरम्मत और सुधार के लिए बनी योजनाओं पर जल्द ही कर शुरू हो सकता है. इस समय राजनीतिक लोगों से संपर्क हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य के प्रेम विवाह को सभी की स्वीकृति मिलने से माहौल में उत्साह बढ़ेगा. परेशानी की स्थिति में तनाव न बढ़ने दें. इससे समस्या और अधिक बढ़ सकती है. कोई करीबी संबंधी आपके अच्छे व्यवहार का गलत फायदा उठा सकता है.
व्यवसायिक/ Professional:
आयात-निर्यात के कारोबार में पहले से बेहतर लाभ प्राप्त होता नजर आएगा. किसी अधिकारी के पक्षपात पूर्ण व्यवहार के चलते वरिष्ठजन से विवाद हो सकता है. इस समय अपने कार्यों की तरफ ध्यान केंद्रित रखें. आसपास के वातावरण और गतिविधियों का असर अपने कार्य की सफलता पर न पड़ने दें. किसी की बातों को आप स्वयं पर हावी न होने दे. व्यवसाय में धन निवेश या बड़े निर्णय स्वयं की सूझबूझ से लें. दूसरों लोगों को आपके कार्यों में दखलअंदाजी ने करने दे.
स्वास्थ्य/Health:
लंबे समय तक बैठकर कार्य करने के कारण कमर और पीठ में जकड़न हो सकती है. कार्य के बीच-बीच में स्ट्रेचिंग करते रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance:
ऑनलाइन खरीदारी के चलते बड़ी राशि किसी जगह फंस सकती है. इस समय किसी विशेषज्ञ की मदद से इस राशि को प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.
रिश्ते/Relationship:
दूसरे को लेकर अपनी भावनाएं दबाने का प्रयास न करें. सामने वाले को अपने दिल की बात कह सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं