Taurus Tarot Card Horoscope 10 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: समय नई शुरुआत लेकर आ रहा है. परिवार में चली आ रही समस्याओं का समाधान मिल सकता है. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से नए लोगों से संपर्क एवं मित्रता हो सकती है जिसका फायदा आगे जीवन में अच्छे लाभ के रूप में प्राप्त होगा. रचनात्मक कार्यों में विशेष रुचि रहेगी. खालीपन को किसी के सुंदर अनुभव से भर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:
नौकरी के साथ अन्य विकल्पों पर विचार करें. लेकिन इस समय कोई भी नया फैसला न लें. समय की प्रतिकूलता के चलते नुकसान होने की संभावना हो सकती है. मीडिया से जुड़ी गतिविधियों पर ध्यान रखें. व्यवसाय में नवीनता लाने के लिए स्टाफ का भी सहयोग लें. पैसों का निवेश ज्यादा करने से बचे. निवेशित पैसा फंस सकता है, इस बात की संभावना नजर आ रही है.
स्वास्थ्य/Health:
मौसम में बदलाव आने पर नाक बंद होने या ठीक आने की परेशानी हो सकती है. ठंडी चीजों की सेवन की जगह गर्म चीजों का सेवन लाभदायक रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance:
आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास कर सकते हैं. नौकरी के साथ छोटा व्यवसाय शुरू करने की बात परिजनों से करेंगे.
रिश्ते/Relationship:
रिश्तो में दूरी सामने वाले के महत्व को समझ सकती है. साथी से मिलने की योजना बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं