Leo Tarot Card Horoscope 7 July 2026 Singh Tarot Card Rashifal: आज ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा, लेकिन जल्दबाजी और गुस्से पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां और अवसर आपकी प्रगति का मार्ग खोल सकते हैं. आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें और स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. परिवार और मित्रों के सहयोग से दिन सकारात्मक रहेगा, वहीं रिश्तों में धैर्य और समझदारी बनाए रखना लाभदायक होगा.
व्यक्तिगत/Personal: समय ऊर्जा और उत्साह से भरपूर रहेगा. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा जल्दी आ सकता है. अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें. परिवार के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होने की उम्मीद नजर आएगी.इस समय बड़े लोगों की सलाह आपके लिए मार्गदर्शन का कार्य करेगी. मोबाइल और सोशल मीडिया का समय सीमित करें. अति उत्साह में आकर गलत फैसला न लें.
व्यवसायिक/Professional: कार्य क्षेत्र में नई परिस्थितियों को अपनाने से कार्य क्षमता बढ़ सकती है.व्यवसाय में सामाजिक संपर्कों से रिश्ते मजबूत करें. छोटी-छोटी बातों पर सहयोगियों के साथ कहासुनी या तनाव की स्थिति न बनने दे. कार्य की अधिकता स्वास्थ्य बिगड़ सकती है. भावुकता की जगह व्यावहारिकता से सही निर्णय लेने का प्रयास करें. नए अवसर प्राप्त होने से कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
स्वास्थ्य/Health: मशीन से जुड़े कार्य करते समय जल्दबाजी न करें. तेज गति से वाहन चलाते समय सावधान रहें.
आर्थिक स्थिति/Finance: आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. पैसों के मामले में जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है.
रिश्ते/Relationship: मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं. घर-परिवार में छोटी-छोटी बातों से तनाव बढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं