Scorpio Tarot Card Horoscope Today 22 May 2026, Vrashchik Tarot Card Rashifal: The Moon की ऊर्जा सामाजिक दायरे के विस्तार, कार्य से जुड़ी यात्रा में चुनौतियों और रिश्तों में गलतफहमियों के संकेत दे सकती है. इस समय धैर्य, सही संवाद और समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी रहेंगे. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.
व्यक्तिगत: सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ सकता है. ये सम्पर्क सूत्र आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे. दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने की बजाय अपने कार्यों में ध्यान दें. वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है. पारिवारिक विवादों को सुलझाएं. आपसी बातचीत से हालात सुलझ सकते है.
व्यवसायिक: कार्य सम्बन्धित कोई यात्रा करना पड़ सकती है. संभव हैं, कि इस यात्रा के दौरान कुछ परेशानियां उठाना पड़ जाए. ऐसी स्थिति में नकारात्मक सोच न बनाएं. कमीशन या कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले लोगों के लिए समय बेहद शुभ है. कार्य क्षेत्र में कुछ राजनीतिक लोगों की दखलंदाजी कार्यों को पूरा करने में रुकावट डाल सकती है. जिसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर सकते है.
स्वास्थ्य: नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है. अधिक चाय,कॉफी का सेवन न करें.
आर्थिक स्थिति: किसी को दिया उधार काफी समय बाद वापस मिलने से राहत महसूस होगी. आय बढ़ाने के नए साधन ढूंढेंगे.
रिश्ते: प्रेम सम्बन्ध में प्रिय आपकी खामोशी को गलत समझ सकता है. जिसके चलते रिश्ते की गर्माहट कम हो सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं