Sagittarius Tarot Card Horoscope Today 22 May, Dhanu Tarot Card Rashifal: The Moon की ऊर्जा लेखन और शोध से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर और प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभदायक संपर्कों के संकेत लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं धनु राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.
व्यक्तिगत: प्रतियोगिता परीक्षा में जुड़े लोगों के लिए समय बेहतर है. स्थिति अनुकूल है, लेकिन सफलता प्राप्त करने के लिए खुद की क्षमताओं पर भरोसा करना होगा. प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ संपर्क लाभदायक सिद्ध हो सकते है. घर के रखरखाव संबंधी कार्य में समय व्यतीत होगा. परिवार से जुड़ी किसी चिंता से थोड़ी मानसिक थकान हो सकती है. कुछ समय भाग दौड़ करने की जगह शांति से रुक कर उलझनों के समाधान ढूंढा जा सकते हैं.
व्यवसायिक: नौकरी में लगातार दबाव के बाद अब थोड़ी राहत मिल सकती है. लेखन या शोध से जुड़े लोगों के लिए जल्द ही अच्छे अवसर आ सकते हैं. इस समय वाचलता की जगह कम बोलना अधिक लाभकारी रहेगा. युवाओं को अपने भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन नकारात्मकता को हावी न होने दें. ज्यादा दुविधा होने पर किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से समाधान निकालने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. किसी भी तरह की चिंता ना करें. दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं.
आर्थिक स्थिति: जीवनसाथी की फिजूल खर्ची के चलते काफी खर्च हो सकता है. सामने वाले से खर्चों को सीमित करने की बात कर सकते हैं.
रिश्ते: परिवार के प्रति अपने दायित्वों को समझें और पारिवारिक गतिविधियों में अपना योगदान दे. चीजों से दूर होना किसी भी स्थिति में बेहतर नहीं होता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं