विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी में निर्णय न लें और विवाद की स्थिति में गुस्से की बजाय शांति बनाए रखें

Pisces Tarot Card Horoscope 22 May: Five of Wands की ऊर्जा विवादों से दूर रहने, जरूरत पड़ने पर सही मार्गदर्शन लेने और भावनाओं की बजाय समझदारी से निर्णय लेने की सलाह देती है. आइए जानते हैं मीन राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी में निर्णय न लें और विवाद की स्थिति में गुस्से की बजाय शांति बनाए रखें
विवादों से दूर रहें और सोच-समझकर निर्णय लें.

Pisces Tarot Card Horoscope Today 22 May 2026, Meen Tarot Card Rashifal: The Moon की ऊर्जा पारिवारिक फैसलों में संतुलन बनाए रखने, विवाद की स्थिति में शांति अपनाने और सोच-समझकर निर्णय लेने की सलाह देती है. इस समय धैर्य और समझदारी आपके लिए लाभकारी रहेगी. आइए जानते हैं मीन राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

व्यक्तिगत: परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित हो सकता है. किसी नजदीकी संबंधी के काफी दिनों बाद परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. दैनिक गतिविधियों में व्यवस्था बनाए रखने से समस्याओं से राहत मिल सकती है. किसी महिला सदस्य से जुड़ी सुख खबर खुशी ला सकती है. घर की सजावट या आराम से जुड़ी खरीदारी संभव है. पारिवारिक संपत्ति को लेकर कुछ विवाद हो सकता है. इस बात को सुलझाने के लिए परिवार के बड़े बुजुर्ग लोगों की मदद ली जा सकती है. 

व्यवसायिक: जल्दबाजी में फैसला लेना उचित नहीं है. भावुकता की बजाय दिमाग से निर्णय लें. यदि कार्य क्षेत्र में कोई वाद विवाद की स्थिति बनती है. तो आक्रोश में आने की जगह शांत रहकर समाधान निकाले.विद्यार्थियों को किसी विषय को लेकर समस्या होने पर गुरु या शिक्षक से मदद ले सकते हैं.किसी काम में रुकावट आने पर राजनीतिक संपर्कों का सहयोग लेना उचित रहेगा. राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी रहेगी. 

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें. महिलाओं को प्रजनन संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है. 

आर्थिक स्थिति: आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. व्यवसाय में लाभदायक अवसर प्राप्त हो सकते हैं. 

रिश्ते: परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं. बच्चों के साथ मौज मस्ती करेंगे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com