Libra Tarot Card Horoscope Today 22 May 2026,Tula Tarot Card Rashifal: आज का दिन तुला राशि वालों के लिए मिलाजुला रह सकता है. व्यक्तिगत जीवन में संतान से जुड़ी चिंताएँ और पारिवारिक मामलों में हल्की असमंजस की स्थिति बन सकती है. कार्यक्षेत्र में कला, फोटोग्राफी और सिनेमा से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लेना जरूरी रहेगा.
आर्थिक मामलों में घर के खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा. स्वास्थ्य में थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है, इसलिए आराम और देखभाल जरूरी है. रिश्तों में समझदारी और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने से स्थिति बेहतर होगी.
व्यक्तिगत: संतान के करियर में रुकावट आने से चिंतित हो सकते हैं. इस समय अपना मनोबल और आत्मविश्वास बनाए रखें. इस रूकावटों से बाहर निकाल कर जल्द ही सफलता की प्राप्ति हो सकती है. किसी बात को लेकर जिद या हस्तक्षेप करना परेशानी में डाल सकता है. घर में किसी बात को लेकर बनी भ्रम की स्थिति को परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की सलाह से सही कर सकते हैं.
व्यवसायिक: कला, फोटोग्राफी और सिनेमा क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. व्यवसाय में विस्तार लाने वाली योजनाओं के लिए समय अनुकूल है. अपने कार्य के लक्ष्य पर केंद्रित रखें संभव है कि, किसी सहयोगी की जल्दबाजी के कारण आपके कार्यों में थोड़ी सी परेशानी आ सकती हैं. बेहतर होगा कि, सभी कार्य अपनी देखरेख में करवाएं. कार्यक्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का कार्यभार प्राप्त हो सकता है.
स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से सुस्ती और थकान महसूस हो सकती है. बढ़ती हुई गर्मी में अपना विशेष ध्यान रखें.
आर्थिक स्थिति: घर के नवीनीकरण में सोच से अधिक धन खर्च होने से चिंता हो सकती है. सही खर्च का अनुमान लगाने का प्रयास करेंगे.
रिश्ते: कुछ कर करीबी संबंधियों के आने से घर में चहल पहल हो सकती है. प्रेम संबंध में साथी से दूरी बढ़ सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं