Leo Tarot Card Horoscope Today 13 May 2026, Singh Tarot Card Rashifal: जीवनसाथी पर ज्यादा नियंत्रण रखने की कोशिश रिश्तों में दरार डाल सकती है. सामने वाले की भावनाओं को समझने का प्रयास करें. इस समय रिश्तों में भौतिक सुखों से ज्यादा भावनात्मक गहराई तलाशें. कानूनी एवं आर्थिक मामलों में किसी भारी व्यक्ति की सलाह ना लें. विषय से संबंधित सलाहकार से बात करें. माता-पिता के सेहत को नजरअंदाज ना करें.
व्यवसायिक: कार्य में आ रही परेशानियों का समाधान सरलता से दूर करने का 'जादू' सामने वाले को प्रभावित कर सकता है. इस समय किसी बड़ी परियोजना की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है. इस परियोजना में कुछ अलग-अलग विभागों के लोगों को शामिल किया जा सकता है. स्थिति में अन्य लोगों के साथ सामंजस्य स्थापित करने के लिए अपनी कार्य शैली में आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं, साथ काम कर रहे सहयोगियों के विचारों को समझने की कोशिश करें. गलतियों का दोहराव ना करें. कार्य क्षेत्र में नए व्यक्ति के साथ व्यवहार में शालीनता बनाए रखें.
स्वास्थ्य: लंबे समय तक खड़े रहने के कारण पीठ दर्द बढ़ सकता है. इस समय कार्य क्षेत्र में कुछ जरूरी परिवर्तन कर इस समस्या को सुलझाया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति:इस समय किसी ऐसे व्यक्ति को धन देकर परेशान हो सकते हैं, जो आपसे पूरी तरह अपने रिश्ते खत्म करने का प्रयास कर रहा हो.
रिश्ते: पति-पत्नी के बीच चल रहा तनाव खत्म हो सकता है. संतान की उच्च शिक्षा को लेकर परेशान हो सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं