Capricorn Tarot Card Horoscope Today 22 May 2026,Makar Tarot Card Rashifal: The Moon की ऊर्जा अचानक किसी नए व्यक्ति से मुलाकात, व्यवसाय में शुभ समाचार और नए संपर्कों से अवसर मिलने के संकेत देती है, लेकिन आर्थिक मामलों और निवेश में सावधानी रखने की सलाह भी देती है. आइए जानते हैं मकर राशि वालों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.
व्यक्तिगत: अचानक से किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जो आपके लिए अजनबी हो, उसकी परिवार को लेकर दिलचस्पी परेशान कर सकती है. सामने वाले की गतिविधियों या हरकतों को नजरंदाज न करें. किसी धार्मिक स्थल पर जाकर कुछ समय व्यतीत करना आपको सुकून देगा. किसी भी तरह के जोखिम से दूर रहें. संपत्ति की खरीद-फ़रोख्त से जुड़ा काम पूरा हो सकता हैं. जीवनसाथी के प्रयासों से घर को व्यवस्थित और अनुशासित बना सकते है.
व्यवसायिक: व्यवसाय से जुड़े कुछ शुभ समाचार मिल सकते हैं. मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कार्यों में सजग रहे. नए अधिकारी के आने से कार्य क्षेत्र के माहौल में बदलाव आते नजर आ सकते हैं. माहौल पहले से अधिक सकारात्मक और ऊर्जावान नजर आएगा. किसी सामाजिक संस्था में समय बिताना और सहयोग करना कुछ नए लोगों से मुलाकात कर सकता है. सामने वाले लोगों के साथ आगे चलकर व्यवसाय में साझेदारी कर सकते हैं.
स्वास्थ्य: असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब हो सकता है. खानपान में सुधार लाएं और दिनचर्या में व्यायाम और योगा शामिल करें.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें. निवेश से जुड़े कामों को स्थगित रखें.
रिश्ते: प्रेम सम्बन्ध को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति प्राप्त होने से मन उत्साहित हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं