Aquarius Tarot Card Horoscope Today 22 May 2026, Kumbh Tarot Card Rashifal: The Moon की ऊर्जा पुश्तैनी मामलों को सुलझाने, कार्यस्थल पर चुनौतियों का सामना करने और बढ़ते खर्चों के बीच संतुलन बनाए रखने के संकेत देती है. इस समय सावधानी और समझदारी से लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी रहेंगे.
व्यक्तिगत: पुश्तैनी जमीन से जुड़ा कोई काम सुलझाने का उचित समय है. पारिवारिक मामलों में पिता या पिता तुल्य व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है. किसी भी कार्य को करते समय लापरवाही ना करें. लापरवाही कार्य की सफलता को प्रभावित कर सकती है. कोई अशुभ समाचार मिलने से मन उदास हो सकता है.
व्यवसायिक:कार्यस्थल पर कुछ परेशानियां हो सकती हैं. वरिष्ठ अनुभवी व्यक्ति की मदद से इनका समाधान ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं. मन में किसी स्थिति को लेकर अज्ञात भय ओर चिंता बनी रहेगी. क्षमता से अधिक कार्य की जिम्मेदारी लेना मानसिक तनाव बढ़ा सकता है.
स्वास्थ्य: जोड़ों में दर्द और वायु विकार से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखें.
आर्थिक स्थिति: घर में बढ़ते खर्चों को लेकर चिंता हो सकती है. अनावश्यक खर्चों को कम करें.
रिश्ते: किसी पुराने मित्र से मुलाकात रोमांचित कर सकती है. कुछ पुरानी यादों पर चर्चा करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं