विज्ञापन

किस्मत का 'गुरु' मंत्र: मूलांक 3 वालों को मिलेगा पुराना फंसा हुआ पैसा, बस छोड़ना होगा ये एक ऐटिटूड!

आज के दिन का मूलांक 8 है. मूलांक 8 का सम्बन्ध शनि देव से है. यह व्यक्ति को धैर्य, संघर्ष, कड़ी मेहनत और अनुशासन सिखाता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 3 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 21 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 3 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

किस्मत का 'गुरु' मंत्र: मूलांक 3 वालों को मिलेगा पुराना फंसा हुआ पैसा, बस छोड़ना होगा ये एक ऐटिटूड!
Mulank 3: मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 21 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 3 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. अंक 3 का सम्बन्ध देवगुरु बृहस्पति से होता है. ऐसा जातक जन्म से ज्ञानी, बुद्धिमान और शिक्षक जैसा होता है. ये अच्छे गुरु और सलाहकार होते हैं. आज शनि और गुरु का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपको काम में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी, जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. पुराना अधूरा काम आज पूरा करना होगा...उसके बाद ही आगे बढ़ें. अपनी सोच को बुलंद रखें. आज आपकी परीक्षा होगी नये प्रोजेक्ट में आपको परखा जाएगा. किसी भी तरह के विवाद और लापरवाही से बचें. 

फाइनेंस : लम्बी अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं. आज निवेश के लिए दिन अच्छा है. पैसा दिन में कई बार आएगा पर रुक-रुक कर. आज लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. खर्च कंट्रोल में रखें और सेविंग्स पर ध्यान दें. आज आपका रुका हुआ पुराना पैसा मिल सकता है. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : रिश्तों में आज गंभीरता रहेगी. आपको अपना ऐटिटूड कम करना होगा. आज आपको अपनी कमिटमेन्ट पर ध्यान देना होगा. आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी. आपको ईगो और ऐटिटूड दूर करके मधुरता से बात करनी होगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. माहौल खुशनुमा रहेगा. 

शुभ अंक : 1

शुभ रंग : नारंगी.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com