विज्ञापन

आपका Boss काम के अलावा आपकी इन 3 चीजों पर रखता है नजर

अक्‍सर लोग ये सोचते हैं कि बॉस केवल काम पर ही नजर रखते हैं. जितना अच्‍छा काम, बॉस उतने ही खुश. लेकिन ऐसा नहीं है. काम के अलावा बॉस आपकी कुछ और चीजों को भी नोटिस करते हैं, जिनसे आपकी करियर ग्रोथ पर असर पड़ता है. 

आपका  Boss काम के अलावा आपकी इन 3 चीजों पर रखता है नजर

Boss का नाम लेते ही लोगों के पसीने छूटने लगते हैं. बॉस की छवि ही ऐसी होती है. आपकी परफॉमेंस की रिपोर्ट वही तैयार करता है. अक्‍सर लोग ये सोचते हैं कि बॉस केवल काम पर ही नजर रखते हैं. जितना अच्‍छा काम, बॉस उतने ही खुश. लेकिन ऐसा नहीं है. काम के अलावा बॉस आपकी कुछ और चीजों को भी नोटिस करते हैं, जिनसे आपकी करियर ग्रोथ पर असर पड़ता है. 

काम के अलावा इन 3 चीजों पर नजर रखते हैं बॉस 

आपका बर्ताव कैसा है 

संस्‍थान चाहे कोई भी हो, बॉस यह जरूर देखते हैं कि कर्मचारी का व्यवहार कैसा है. क्या वह टीम के साथ मिलकर काम करता है या नहीं, 
पॉजिटिव सोच है या हर बात पर शिकायत करता रहता है, दबाव में उसका रवैया कैसा रहता है. अगर किसी का बिहेवियर बहुत अच्‍छा है, हर डिपार्टमेंट के लोग उसे पसंद करते हैं, तो कई बार एवरेज काम करने वाला भी आगे बढ़ जाता है. 

लो आ गए 'AI employee', सातों दिन 24 घंटे नॉन-स्‍टाप करेंगे काम, क्‍या चली जाएंगी और नौकरियां?

विश्वसनीयता को परखते हैं 

कोई भी व्‍यक्ति उसे ही पसंद करता है जो भरोसे के लायक होता है. भरोसा कैसे जीता जा सकता है, जैसे क्या आप समय पर काम पूरा करते हैं, बॉस आपको जिम्मेदारी देकर निश्चिंत रह सकते हैं या नहीं. बॉस उन लोगों को आगे बढ़ाते हैं, जिन पर वे आंख बंद करके भरोसा कर सकें. 

आपकी कोशिशें और सीखने की चाहत 

आप काम को कितना सीरियसली करते हैं और आपमें सीखने की कितनी चाहत है, ये भी बहत मैटर करता है. क्या आप नई चीजें सीखने की कोशिश करते हैं या नहीं, क्या आप खुद से आइडिया देते हैं, अतिरिक्‍त काम के लिए आप कितना आगे बढ़कर जिम्‍मदेारी लेते हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com