Aaj ka Mulank 1 Ank Jyotish 21 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 का सम्बन्ध सूर्य ग्रह से होता है. ऐसा जातक जन्म से लीडरशिप क्वालिटी लेकर पैदा होता है. इन्हें हर काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना पसंद होता है. आज शनि और सूर्य का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.
करियर : आज आपको काफी मेहनत और जिम्मेदारी से काम करना पड़ेगा. आपके ऊपर काम का प्रेशर रहेगा. पूरे दिन काफी मेहनत और संघर्ष करके योजनाओं को सफल बना पाएंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ टकराव होने को संभावना है. किसी भी विवाद को तूल ना दें. मामले को गंभीरता से समझें और अपनी योजनाओं पर आगे बढ़ें.
फाइनेंस : आपकी छोटी-छोटी सेविंग्स आपके काम आ सकती है. अचानक धन का व्यय होगा. यदि किसी तरह का निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन बेहतर नहीं है. धन के लेनदेन में सावधानी रखें. उधार बिल्कुल भी ना दें. पत्नि के साथ बैठकर आप आज भविष्य की बचत योजनाओं पर विचार करें.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपके रिश्तों में ईगो की वजह से कलेश हो सकता है. आपका स्ट्रेट फॉरवर्ड व्यवहार आपको पार्टनर से दूर करेगा. किसी भी निर्णय से पहले स्थिति को अच्छे से भांप लें, उसके बाद ही किसी निर्णय पर जाएं. अपना ईगो पर कंट्रोल करें, आज आपको रिश्ते बचाने का प्रयास करना चाहिए.
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : सुनहरा.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं