Numerology Number 4 Prediction: दिनांक 19 अप्रेल 2026 दिन रविवार. आज के दिन का मूलांक 6 है. मूलांक 6 का सम्बन्ध शुक्र ग्रह से है. यह भोग विलासिता के साथ लक्ज़री, पैसा, पावर, आकर्षण, कला का ग्रह है. आइये जानते हैं कि मूलांक 4 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 19 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 4 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 4 - किसी भी माह के 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. अंक 4 राहू देव के प्रभाव क्षेत्र में आता है और आज के दिन का अंक 6 शुक्र मिलकर आज आपको नई दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा.
करियर : कार्य स्थल में आपकी जिम्मेदारियां आज बढ़ सकती है. अचानक किसी बड़े प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका आपको मिल सकता है. यदि आप नौकरी बदलने या नया व्यवसाय प्रारंभ करना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय उपयुक्त है. ऑफिस में आज आपको पूरा समर्थन मिलेगा. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें.
फाइनेंस : आज आपको आर्थिक रूप से लेनदेन करते समय सावधान रहने की आवश्यकता है. भ्रामक योजनाओं में निवेश करने से आपको बचकर रहना होगा. किसी के पास फंसा हुआ आपका पैसा आज आपको मिलने की संभावना है. शार्ट मनी कमाने से दूर रहें. मेहनत का पूर्ण प्रतिफल आपको मिलेगा.
लव/पर्सनल लाइफ : आज आपकी दांपत्य जीवन या प्रेम संबंध में मिस अंडरस्टैंडिंग होने की वजह से टकराव हो सकता है. यदि आप किसी से नाराज है तो खुलकर अपनी भावना व्यक्त कीजिए और समझौता कीजिए. आपकी समझदारी से संबंध पहले की तरह साधारण हो जाएंगे. पत्नि अथवा प्रेमिका को पूरा समय दीजिये.
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं