Numerology Number 2 Prediction: दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 2 के जातकों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.
मूलांक 2 - किसी भी माह के 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 चन्द्रमा और दिन का अंक 5 बुध मिलकर व्यक्ति को धैर्य और भावुकता देंगे. आज आपके इमोशन को कंट्रोल में रखने का समय है.आज भावनाओं में आकर निर्णय नहीं लेना है.
करियर : कार्यस्थल पर जल्दबाजी करने से बचें. आज आपकी सोच और एनर्जी लेवल की वजह से ऑफिस में लोग आपसे प्रभावित होंगे, साथ ही आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी जा सकती है. काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना आज आपको सीनियर्स की नजर में बेहतर बना सकता है.
फाइनेंस : निवेश करने के लिए समय बेहतर है लेकिन निवेश करने से पहले पूर्ण रूप से जांच अवश्य कर लें. किसी मित्र को दिया गया पैसा आज वापस मिलने के योग हैं. परिवार के साथ कही यात्रा में जाने का योग बन रहा है जिससे खर्च अधिक होगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी.
लव/व्यक्तिगत लाइफ : आपका अट्रैक्शन आज आपके लिए नए रिश्ते और संबंधों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा. यदि आप अपनी भावनाओं को व्यक्त नहीं करेंगे तो रिश्तो में दूरी आपके लिए हितकर नहीं होगी. प्रेम संबंध और दांपत्य जीवन में यदि पहले से तनाव चल रहा है तो आज आप पहल करके सुलह कर लें, यही आपके लिए बेहतर होगा.
शुभ अंक : 1, 9
शुभ रंग : लाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं