विज्ञापन

Mulank 1: आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, ऑफिस में आपके फैसलों से होगा लाभ, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 1: किसी टेंडर अथवा प्रोजेक्ट आदि के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे है. आज आपकी आर्थिक स्थिति अन्य दिनों की अपेक्षाकृत बेहतर रहेगी.

Mulank 1: आर्थिक स्थिति होगी बेहतर, ऑफिस में आपके फैसलों से होगा लाभ, पढ़ें मूलांक 1 का राशिफल
आज का राशिफल- मूलांक 1

Numerology Number 1 Prediction: आज दिनांक 18 अप्रेल 2026 दिन शनिवार है. आज के दिन का मूलांक 5 है. मूलांक 5 बुध ग्रह से सम्बंधित है.आइये जानते हैं कि मूलांक 1 के व्यक्तियों के जीवन में  करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 18 अप्रेल 2026 का दिन साथ ही जानेंगे मूलांक 1 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग. 

किसी भी माह के 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है. अंक 1 के जातकों पर पूर्ण रूप से ग्रहों के राजा सूर्य देव का प्रभाव होता है. ऐसा जातक स्वतः ही आगे बढ़कर प्रत्येक कार्य को करना चाहता है. ऐसे लोगों में नेतृत्व के गुण जन्म से ही मौजूद रहते हैं.

करियर : किसी टेंडर अथवा प्रोजेक्ट आदि के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, उसमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे है. ऑफिस के अंदर आज आपके लिए गये फैसलों से लाभ होगा. जिसका आपको क्रेडिट भी मिलेगा. किसी नए प्रोजेक्ट के लिए आपको अहम जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है. आपकी सोच और कार्यप्रणाली से प्रभावित होकर लोग आपकी सराहना करेंगे.

फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति अन्य दिनों की अपेक्षाकृत बेहतर रहेगी. उधार दिया गया रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलने की पूर्ण संभावना बन रही है. दिखावे में आकर अत्यधिक खर्च करने की प्रवृत्ति से सावधान रहे. भविष्य में बचत से संबंधित योजनाओं पर निवेश करना लाभकारी सिद्ध होगा.

लव/व्यक्तिगत लाइफ : आज आपके अंदर अत्यधिक ऊर्जा की वजह से आप अपनी बातों को स्पष्ट कहेंगे जिससे आपके जीवनसाथी अथवा प्रेम संबंधों में तनाव का माहौल हो सकता है. धैर्य और गंभीरता से विचार करके किसी भी बात का जवाब दें अन्यथा रिश्तों में खटास होगी.परिवार को समय दें और उनकी जरूरतों का ख्याल रखें.

शुभ अंक : 9
शुभ रंग : गोल्डनv

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com