Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. यदि आप आज के दिन बातचीत और अपने नेचर से ईगो एवं एटीट्यूड को दूर रखते हैं तो आपके रिश्ते शानदार रहेंगे. साथ ही आपको धन से संबंधित परेशानियों में राहत मिलेगी.आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके बॉस की नजर आपके कामों पर विशेष नजर रहेगी. बॉस आज आपकी परीक्षा ले सकते हैं, किसी भी काम के लिए आज आपकी हाँ आपके करियर को बना सकती है. सहकर्मियों और बाकी स्टॉफ मेंबर से से विवाद ना करें. आपके अंदर कॉन्फिडेंस जबरजस्त रहेगा. नौकरी के इंटरव्यू में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. आज अथॉरिटी से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी बेहतरीन है.ऑफिस में आज आपको टीम के साथ मिलकर काम करना होगा. नए प्रोजेक्ट या डील फाइनल हो सकती है. नया बिजनेस शुरू करने के लिए आपके लिए समय अनुकूल है. कोई नई डील में क्लाइंट के माध्यम से इन्वेस्टमेंट मिल सकता है. किसी महिला क्लाइंट की एडवाइस आज आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी.
Finance / फाइनेंस: सैलेरी या बोनस के रूप में आज आपको धन लाभ होगा. साथ ही अटका हुआ कोई धन रिलीज होकर आपको मिल सकता है. घर के इंटीरियर और सजावट के अलावा गाड़ी और ब्रांडेड आइटम्स पर आज आपका धन खर्च हो सकता है. आज शेयर बाजार म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के लिए दिन काफी शानदार है. पुराने कर्ज में आज आपको राहत मिल सकती है. नया लोन लेने के लिए यदि आप मन बना रहे हैं तो आपको अप्रूवल मिल सकता है. ज्यादा दिखावे के चक्कर में खर्च न बढ़ाएं.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपका अट्रैक्शन काफी जबरदस्त होगा. आज के दिन आप काफी स्टाइलिश लुक में दिखेंगे. किसी पार्टी अथवा इवेंट के दौरान आपको आपका सोलमेट मिल सकता है. पार्टनर के साथ आज फीलिंग्स काफी रोमांटिक रहेंगी. गिफ्ट और सरप्राइज देने का प्लान बन सकता है. आज पार्टनर के साथ व्यस्तता के चलते किसी बात को न मानने की वजह से झगड़ा हो सकता है. आज पार्टनर के साथ शाम के वक़्त कहीं डिनर या आउटिंग का प्लान करें. पति पत्नी में फिजिकल अट्रैक्शन बढ़ेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : ऑरेंज
आज का उपाय : किसी गाय को गुड़ और रोटी मिलकर खिलाएं इससे आपको रिलेशनशिप और फाइनेंसियल कंडीशन में मजबूती मिलेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं