विज्ञापन

Numerology Prediction 8, 7 June 2026: आज व्यापार और करियर में दिन काफी संघर्षपूर्ण रहेगा!

आज के दिन का अंक है 5 है और मूलांक 8.जो शनि और शुक्र की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित करेगी.आज अनुशासन में रहकर आपको व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाना होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 8, 7 June 2026: आज व्यापार और करियर में दिन काफी संघर्षपूर्ण रहेगा!
मूलांक 8: अनुशासन से मिलेगी सफलता

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता. शनि और शुक्र का यह संयोजन आपके जीवन में  आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज आपके ऊपर अधिकारियों की तरफ से कार्य का प्रेशर अधिक रह सकता है. शनि की ऊर्जा आपके धैर्य की परीक्षा लेगी. शांत स्वभाव और अनुशासन में रहकर कार्य को खत्म करने से आपकी प्रशंसा होगी. प्रमोशन और ट्रांसफर से संबंधित मामलों में अभी पॉजिटिव संकेत प्राप्त होंगे, लेकिन परिणाम प्राप्त होने में थोड़ा समय लगेगा. हेवी मशीनरी, कंस्ट्रक्शन, रियल एस्टेट वाले जातकों के लिए आज थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. कार्य में बार-बार रुकावट आएगी. कोर्ट कचहरी के मामलों में आज आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिलेंगे. नई डील करने के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. व्यवसाय में आज आप उधार लेनदेन करने से आपका पेमेंट रुक सकता है. जिससे आपको दिक्कत का सामना करना पड़ेगा.

Finance / फाइनेंस : काफी संघर्ष और मेहनत करने के बाद आज धन का आगमन होगा. जितनी मेहनत आपके द्वारा की गई है परिणाम उतना नहीं होगा. आपके ऊपर निराशा हावी हो सकती है. घर में मेंटेनेंस, गाड़ी में कमी आ जाने से खर्च और मेडिकल एक्सपेंस बढ़ने की उम्मीद है. किसी भी प्रकार का निवेश आज नुकसानदायक हो सकता है. प्रॉपर्टी और लॉन्ग टर्म निवेश में आज आप भाग्य आजमा सकते हैं.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप का दिमाग काफी सीरियस रह सकता है. प्रेम संबंधों की जगह आज आप अपने फ्यूचर को लेकर ज्यादा चिंतित रहेंगे. आपका अट्रैक्शन किसी गंभीर व्यक्ति की तरफ हो सकता है. काम की अधिकता की वजह से पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे. पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लान और फाइनेंशियल डिसीजन को लेकर झगड़ा हो सकता है. घर में बच्चों की पढ़ाई और अन्य कामों की जिम्मेदारी आपके ऊपर होगी. रिश्तेदारों से किसी तरह का विवाद हो सकता है. थकान की वजह से ऊर्जा का संचार काम होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : नीला 

आज का उपाय : उड़द दाल और सरसों के तेल के पकोड़े बनवा कर कुष्ठ रोगियों को वितरित करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com